उत्तराखंड
उत्तराखंड आए सुपरस्टार गोविंदा, एक झलक पाने के लिए बेताब दिखें फैंस…
देहरादून। हिंदी फिल्मों के सुपरस्टार गोविंदा के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचने की खबर पाकर उनके प्रशंसक एक झलक पाने को बेताब दिखे।
दो दिनों के दौरे पर उत्तराखंड आए गोविंदा रविवार दोपहर करीब ढाई बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे थे। जहां से वो अपने निजी कार्य को देहरादून रवाना हुए थे। उत्तराखंड में एक रात बिताने के बाद गोविंदा सोमवार दोपहर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। गोविंदा के साथ उनके परिवार के सदस्य नहीं आए थे। और न उनका यहां शुटिंग का कोई प्रोग्राम था। गोविंदा अकेले ही मुंबई से देहरादून आए थे।
जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उनकी एक झलक पाने को उनके प्रशंसक बेताब दिखे। गोविंदा के कुछ प्रशंसक उनके साथ सेल्फी लेने और फोटो लेने में कामयाब रहे। इसके बाद गोविंदा विस्तारा एअर लाइंस की फ्लाइट से जौलीग्रांट को रवाना हुए।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
प्रकोष्ठों को जन-जन तक पहुंचानी होंगी सरकार की उपलब्धियां : मुख्यमंत्री धामी
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के लिए खोला खजाना, एसएएसआई योजना के तहत 2355 करोड़ रुपये स्वीकृत
विरासत और विकास को साथ लेकर आगे बढ़ रहा उत्तराखंड, 40 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने की चारधाम यात्रा: मुख्यमंत्री धामी
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि…
दन्या में मुख्यमंत्री धामी ने विकास की खोली सौगातों की झोली, सात बड़ी घोषणाएं…
