उत्तराखंड
मसूरी- कार पर पहाड़ी से गिरा पत्थर, चालक गंभीर घायल, तीन लोगों की बाल-बाल बची जान…
उत्तराखंड में बारिश कहर जारी है। जहां जगह-जगह भूस्खलन से सड़के बंद है। वहीं मसूरी से बड़े हादसे की खबर आ रही है। यहां कांडीखाल के पास पर्यटकों की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। बताया जा रहा है कि कार पर पहाड़ी से पत्थर गिर हैं। जिससे कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा रविवार दोपहर के समय हुआ है। बताया जा रहा है कि दिल्ली के यात्री कैंपटी फाल घूम कर चकराता की ओर जा रहे थे। इस दौरान कैंपटी फॉल से 4 किलोमीटर आगे कांडीखाल पर अचानक पहाड़ से पत्थर सीधा गाड़ी के ऊपर जा गिरा। हादसे में कार चालक गंभीर घायल हो गया। जबकि, कार सवार तीन लोगों की जान बच गई।
कार चालक की पहचान अश्वनी यादव पुत्र राम धीरज यादव (उम्र 43 वर्ष) निवासी शक्ति नगर नॉर्थ दिल्ली के रूप में हुई है। गंभीर हालत में उन्हें इलाज के लिए मसूरी उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। वहीं अन्य लोगों की पहचान राजीव कुमार राठौड़ पुत्र स्वर्गीय दयानंद राठौड़ (उम्र 49 वर्ष), अंजू राठौड़ पत्नी राजीव कुमार राठौड़ (उम्र 47 वर्ष) और पुष्कर राठौड़ पुत्र राजीव कुमार राठौड़ (उम्र 16 वर्ष) निवासी ग्राम लॉरेंस केशव पुरम दिल्ली के रूप में हुई है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
सीएम धामी से मिलीं साहित्यकार डॉ. योजना साह जैन, तीन साहित्यिक कृतियां भेंट कीं…
देहरादून साइंस सिटी बनेगी विज्ञान और नवाचार का राष्ट्रीय केंद्र: सीएम धामी
सीएम धामी ने हर्रावाला से वेरावल के लिए विशेष ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, 700 श्रद्धालु रवाना…
तहसील चौक सड़क चौड़ीकरण में तेजी, डीएम ने किया निरीक्षण…
उत्तराखंड में सीएसआर को मिलेगा नया बल, कई बड़ी कंपनियों ने सरकार के साथ किए एमओयू…
