उत्तराखंड
भू-धसाव आपदा प्रभावित जोशीमठ नगर में सुरक्षात्मक कार्यों की शुरुवात
चमोली: भू धसाव आपदा प्रभावित जोशीमठ नगर मे सुरक्षात्मक कार्यों की शुरुवात हुई है, मारवाड़ी से विष्णुप्रयाग तक 613मीटर सुरक्षा दीवाल निर्माण कार्य शुरू करने से पूर्व भूमि पूजन किया गया।
जोशीमठ भू धसाव आपदा जनवरी 2023के बाद से ही जोशीमठ मे सुरक्षात्मक कार्यों को शीघ्र शुरू कराने की मांग की जा रही थी, अब ढाई वर्षों के सुरक्षात्मक कार्य शुरू हो सके हैं।
जोशीमठ को भू धसाव से बचाने के लिए जोशीमठ नगर की तलहटी पर मारवाड़ी से ऐरा पुल तक सुरक्षा दीवाल की मांग वर्षों से की जा रही थी जो अब जाके पूरी हो सकी है, रविवार को पंडित चंडी प्रसाद सेमवाल ने विधि विधान से भूमि पूजन संपन्न कराया।
इस मौके पर सिंचाई विभाग के ईई अरविन्द नेगी, एई मनोज असवाल, जेई संजय पुरोहित व अनिल कुमार के साथ ही कार्यदायी संस्था अरुण कंस्ट्रक्शन कंपनी इंजीनियर व साइड इंचार्ज मौजूद रहे।
सहायक अभियंता मनोज असवाल ने बताया कि प्रथम चरण मे 613.48मीटर दीवाल एवं स्लाइड ट्रीटमेंट का कार्य किया जाना है जिसके लिए रूपये एक सौ करोड़ का बजट आवंटित हुआ है, तथा द्वितीय चरण मे सुरक्षा दीवाल का विस्तार भी किया जाना प्रस्तावित है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
प्रकोष्ठों को जन-जन तक पहुंचानी होंगी सरकार की उपलब्धियां : मुख्यमंत्री धामी
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के लिए खोला खजाना, एसएएसआई योजना के तहत 2355 करोड़ रुपये स्वीकृत
विरासत और विकास को साथ लेकर आगे बढ़ रहा उत्तराखंड, 40 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने की चारधाम यात्रा: मुख्यमंत्री धामी
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि…
दन्या में मुख्यमंत्री धामी ने विकास की खोली सौगातों की झोली, सात बड़ी घोषणाएं…
