उत्तराखंड
पहाड़ों की रानी मसूरी सहित कई जगहों पर बर्फबारी, पर्यटकों के खिले चेहरे…
उत्तराखंड में मौसम विभाग का अनुमान सटिक बैठा है। प्रदेश में पहाड़ों की रानी मसूरी सहित कई जगहों पर बर्फबारी हुई है। तो कई जिलों में भारी बर्फबारी से जनजीवन अस्त- व्यस्त हो गया है। देहरादून सहित मैदानी क्षेत्रों में देर रात से हो रही बारिश शुक्रवार सुबह तक जारी रही। वहीं पहाड़ी इलाकों में जमकर बर्फबारी हुई। ऐसे में मौसम विभाग का अपडेट भी आया है। आइए जानते है कहां कैसा रहेंगा मौसम..
मिली जानकारी के अनुसार पहाड़ों की रानी मसूरी में सीजन की पहली बर्फबारी होने से लोगों में खुशी का माहौल है। सुबह के समय हल्की बर्फबारी होने से लोगों के चेहरे खिल उठे। वहीं मसूरी के आसपास के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बुरांसखंडा, सुवाखोली, सुरकंडा देवी, धनौल्टी, नागतिब्बा आदि जगहों में जमकर बर्फबारी हुई है। जिससे लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। बर्फबारी के बाद तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे ठंड बढ़ गई है। ठंड से बचने के लिए लोग गर्म कपड़े और अलाव का सहारा ले रहे हैं।
मौसम विभाग द्वारा अगले दो दिनों में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और बारिश होने की संभावना भी जताई गई है। बताया जा रहा है कि उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के अनेक स्थानों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। वहीं राज्य के अन्य पर्वतीय और मैदानी जिलों में बारिश होने की आशंका जताई गई है। वहीं राजधानी देहरादून में आज आशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। विभाग के अलर्ट के बाद प्रशासन भी अलर्ट पर आ गया है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रेल परियोजनाओं में तेजी, एस्केप टनल को पैरेलल रोड बनाने की तैयारी…
मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा…
हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित था उनका जीवन : सीएम
खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश…
