उत्तराखंड
ऑनलाइन सामान डिलीवरी बैग में कर रहा था शराब तस्करी, रानीपोखरी पुलिस के हत्थे चढ़ा…
डोईवाला। रानीपोखरी पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों व शराब की तस्करी और बिक्री करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। बीते रविवार की शाम को वाहन चेकिंग के दौरान थाना रानीपोखरी गेट के पास देहरादून से ऋषिकेश की तरफ आ रहे एक स्कूटी सवार को रोककर चेक किया गया।
रोकने पर स्कूटी चालक द्वारा बताया गया कि वह ऑनलाइन सामान डिलीवरी का काम करता है। लेकिन जैसे ही बैग को खोल कर चेक किया गया तो बैग में अवैध अंग्रेजी शराब की 2 पेटी (96 पव्वे ) बरामद किए गए। इस व्यक्ति द्वारा पुलिस को चकमा देने की वजह से शराब तस्करी को इस बैग का इस्तेमाल किया जा रहा था ।
इस व्यक्ति को अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर गिरफ्तार किया गया। आरोपी का नाम बालिस्टर (26) पुत्र राजेंद्र शाह निवासी खैरा आजम थाना बैकुरपुर जिला गोपालगंज बिहार हाल निवासी प्रेमपुर माफी कौलागढ़ थाना कैंट देहरादून बताया गया है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रेल परियोजनाओं में तेजी, एस्केप टनल को पैरेलल रोड बनाने की तैयारी…
मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा…
हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित था उनका जीवन : सीएम
खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश…
