Connect with us

देहरादून RTO में सिंगल विंडो सिस्टम लागू, अब एक काउंटर पर होंगे सभी काम…

उत्तराखंड

देहरादून RTO में सिंगल विंडो सिस्टम लागू, अब एक काउंटर पर होंगे सभी काम…

Dehradun RTO: देहरादूनवासियों के लिए अच्छी खबर है। अब आरटीओ में वाहन स्वामियों को चालान जमा कराने सहित विभिन्न कामों को लेकर अधिकारियों और कर्मचारियों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। वाहन के परमिट, चालान व नए वाहनों के पंजीकरण के लिए अब आरटीओ कार्यालय में सिंगल विंडो सिस्टम लागू कर दिया गया है। इससे आमजन को यहां-वहां भटकना नहीं पड़ेगा और न ही धूप या बारिश में लाइन में खड़ा रहने की परेशानी झेलनी पड़ेगी। यह काम अब सिंगल विंडो सिस्टम के तहत होगा।

यह भी पढ़ें 👉  Skis Against the Atom: The Exciting, First Hand Account of Heroism and Daring Sabotage During the Nazi Occupation of Norway - Books in PDF

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार आरटीओ कार्यालय में मंगलवार से सिंगल विंडो सिस्टम लागू होने जा रहा है। ऐसे में लोगों को विभिन्न कार्यों के लिए अब अलग-अलग काउंटरों पर नहीं जाना पड़ेगा। आरटीओ कार्यालय में सिंगल विंडो सिस्टम व्यवस्था के लागू होने से उन लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। जिन्हें अपने कामकाज के सिलसिले में एक से दूसरे काउंटर पर भटकना पड़ता था। बताया जा रहा है कि प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए यह निर्णय लिया गया है। यह व्यवस्था लागू होने से कार्यप्रणाली और बेहतर होगी।

यह भी पढ़ें 👉  जनता दरबार कार्यक्रम में सीडीओ टिहरी ने सुनी जन समस्याएं

गौरतलब है कि अब तक आरटीओ कार्यालय में वाहनों का रजिस्ट्रेशन, सेल परचेज, टैक्स जमा करने, फिटनेस, चालान निस्तारण आदि से जुड़े काम के लिए लोगों को अलग-अलग काउंटरों पर जाना पड़ता था। जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता था। किसी काउंटर पर कर्मचारी के नहीं बैठने से दिक्कत और बढ़ जाती थी। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।

यह भी पढ़ें 👉  Selected Short Stories of John O'Hara : Read Books Online

 

Latest News -
Continue Reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

VIDEO ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

उत्तराखंड

Testament mit Hund – (Deutsch)

उत्तराखंड

Public administration | [E-Book PDF]

Advertisement
To Top