Connect with us

डबल मर्डर केस से दहला देहरादून, जांच में जुटी पुलिस , क्षेत्र में हड़कंप

उत्तराखंड

डबल मर्डर केस से दहला देहरादून, जांच में जुटी पुलिस , क्षेत्र में हड़कंप

देहरादूनः उत्तराखंड की राजधानी देहरादून शनिवार (आज) को डबल मर्डर केस से दहल उठी है। जहां एक और करनपुर इलाके में दिन दहाड़े एक रिटायर फॉरेस्ट ऑफिसर की हत्या से दहशत का माहौल है तो वहीं दूसरी और कैंट थाना क्षेत्र में कार में शव मिलने से सनसनी मच गई है। पुलिस ने दोनों ही मामलों में शव कब्जें में लेकर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी की सख्ती: बिना तैयारी पहुंचे अधिकारियों को लगाई फटकार, 15 जून तक लंबित घोषणाओं पर कार्रवाई के निर्देश…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार दीपलोक फुवारा चौक के पास एक कार नंबर DL5CE 1141 में एक व्यक्ति का शव मिला है।  पुलिस ने शव और कार को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। मौत के कारणों की जा रही है। जांच में मृतक की शिनाख्त रणजीत ओलख पुत्र सरदार कुलवंत सिंह निवासी 67 दीपलोक कॉलोनी नियर राम मंदिर थाना कैंट देहरादून उम्र 55 वर्ष के रूप में हुई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भूस्खलन प्रभावित स्थलों के उपचार के लिए ₹461 करोड़ स्वीकृत, चारधाम मार्ग होगा और सुरक्षित…

वहीं दूसरा मामला थाना डालनवाला क्षेत्र अंतर्गत करनपुर का है। यहां  दिन दहाड़े एक रिटायर फॉरेस्ट ऑफिसर की हत्या कर दी गई है। मृतक की शिनाख्त रिटायर फॉरेस्ट ऑफिसर सुरेंद्र जैसवाल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि  किसी ने गला घोंटकर हत्या कर दी है सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद यह बात साफ हो पाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  यमकेश्वर के वानप्रस्थ आश्रम में श्रीमद्भागवत कथा…
Latest News -
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

VIDEO ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
To Top