उत्तराखंड
शोभित जोशी ने भारतीय वन सेवा परीक्षा में हासिल की ऑल इण्डिया 6th रैंक, दें बधाई…
प्रदेश के युवा हर क्षेत्र में प्रदेश का नाम रोशन कर रहे है। युवा अपनी मेहनत और लगन से सिविल सर्विस हो या खेल हर मुकाम पर अपना लोहा मनवा रहे है। इसी कड़ी में एक नाम और जुड़ गया है। ये नाम है हल्द्वानी निवासी शोभित जोशी का। शोभित ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की भारतीय वन सेवा परीक्षा ऑल इण्डिया 6th रैंक से पास कर ली है। वह अब अधिकारी बन देश सेवा करेंगे।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने भारतीय वन सेवा परीक्षा, 2022 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से विभिन्न श्रेणियों में नियुक्ति के लिए कुल 147 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया है। जिसमें हल्द्वानी निवासी शोभित जोशी ने ऑल इण्डिया 6th रैंक हासिल की है। बताया जा रहा है कि शोभित पीलीकोठी दुर्गापाल कॉलोनी निवासी है। वह वर्तमान में काेयंबटूर में स्टेट फॉरेस्ट सर्विस के लिए प्रशिक्षण ले रहा है।
बताया जा रहा है कि शोभित के पिता मनोहर जोशी राजस्व विभाग से सेवानिवृत्त हैं। उन्होंने बताया कि उनका मूल निवास सोमेश्वर का क्वैराली गांव है। हल्द्वानी में 40 साल से रहे हैं। वह पहले भी परीक्षा दे चुके हैं । अखिल भारतीय सिविल सेवा परीक्षा में वह कुछ अंकों से रह गए थे। उनकी इस कामयाबी से उनके क्षेत्र परिवार में खुशी का माहौल है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
इंटेंसिव केयर सेंटर से वंचित बच्चों को मिल रही नई राह…
आयुष सेवाओं के विस्तार और आयुर्वेद विश्वविद्यालय की समस्याओं के समाधान के निर्देश…
14 अप्रैल को प्रधानमंत्री करेंगे दिल्ली–देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का शुभारम्भ…
चारधाम यात्रा से पहले उत्तराखंड में एलपीजी व आवश्यक वस्तुओं की पर्याप्त उपलब्धता…
भूमि धोखाधड़ी पर प्रशासन सख्त, 51 मामलों का निस्तारण और 5 में एफआईआर के निर्देश…
