उत्तराखंड
प्रदेश में समूह-ग की 12 और भर्तियों का कैलेंडर जारी, देखें…
Job Update: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने प्रदेश में समूह-ग की 12 और भर्तियों का कैलेंडर जारी कर दिया है। आयोग ने इन भर्तियों के विज्ञापन प्रकाशन की तिथि और परीक्षा तिथि जारी की है। सोमवार को राज्य लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ.राकेश कुमार ने अधिकारियों के साथ परीक्षा कैलेंडर को लेकर बैठक ली। जिसके बाद समूह-ग की 12 और भर्तियों का कैलेंडर जारी कर दिया है। इससे पहले आयोग चार भर्तियों का कैलेंडर जारी कर चुका है।
आयोग सभी परीक्षाएं इस साल दिसंबर से अगले साल दिसंबर के बीच संपन्न कराएगा। समूह-ग से अलग आयोग के भर्ती कैलेंडर के हिसाब से 23 परीक्षाओं में से आयोग 18 करा चुका है। बाकी चार परीक्षाएं साल के अंत तक करा ली जाएंगी। पीसीएस मुख्य परीक्षा 12 से 15 नवंबर के बीच होने जा रही है।
किस भर्ती का कब विज्ञापन, कब परीक्षा
भर्ती पद- विज्ञापन तिथि परीक्षा तिथि
बंदी रक्षक- 213 नवंबर 2022- शारीरिक दक्षता के बाद
कनिष्ठ सहायक- 519 नवंबर 2022- पांच मार्च 2023
सहायक कृषि अधिकारी आदि 463 जनवरी 2023- 23 अप्रैल 2023
उप निरीक्षक पुलिस-फायर- 221 जनवरी 2023- शारीरिक दक्षता के बाद
पर्यावरण पर्यवेक्षक, प्रयोगशाला सहायक 434 फरवरी 2023- सात मई 2023
मानचित्रकार, प्रारूपकार- 60- मार्च 2023- चार जून 2023
अन्वेषक कम संगणक, स. सांख्यिकी अ.- 91 अप्रैल 2023- 23 जुलाई 2023
जेई सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल- 76 मई 2023- 13 अगस्त 2023
व्यवस्थापक, व्यवस्थाधिकारी- 14 जुलाई 2023- 24 सितंबर 2023
गन्ना पर्यवेक्षक, दुग्ध पर्यवेकक्ष- 100 जुलाई 2023- आठ अक्तूबर 2023
स्केलर- 200 अगस्त 2023- 19 नवंबर 2023
वैयक्तिक सहायक – 176 सितंबर 2023- 17 दिसंबर 2023
पूर्व में इन भर्तियों का जारी हुआ था कैलेंडर
भर्ती पद विज्ञापन की तिथि परीक्षा तिथि
पुलिस कांस्टेबल- 1521 सात अक्तूबर 2022 18 दिसंबर 2022
पटवारी-लेखपाल- 554 14 अक्तूबर 2022 आठ जनवरी 2023
फॉरेस्ट गार्ड- 894- 21 अक्तूबर 2022- 22 जनवरी 2023
सहायक लेखाकार- 891 28 अक्तूबर 2022 12 फरवरी 2023
निशुल्क आवेदन और आयु में मिल सकती है छूट
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने पटवारी-लेखपाल भर्ती का विज्ञापन 17 जून 2021, फॉरेस्ट गार्ड भर्ती का विज्ञापन 19 अगस्त 2021 और सहायक लेखाकार-लेखा परीक्षक का विज्ञापन पांच फरवरी 2021 को जारी किया था। इन तीनों भर्तियों के लिए अब राज्य लोक सेवा आयोग विज्ञप्ति जारी कर ऑनलाइन आवेदन नए सिरे से शुरू करेगा।
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग जिन चार भर्तियों की विज्ञप्ति अक्तूबर में जारी करेगा, उनमें पुलिस कांस्टेबल को छोड़कर बाकी तीन निशुल्क आवेदन और आयु में छूट का लाभ मिल सकता है। आयोग की ओर से इस संदर्भ में पत्र भेजकर शासन से दिशा-निर्देश मांगे गए हैं।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रेल परियोजनाओं में तेजी, एस्केप टनल को पैरेलल रोड बनाने की तैयारी…
मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा…
हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित था उनका जीवन : सीएम
खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश…
