उत्तराखंड
उत्तराखंड में निकली पटवारी, लेखपाल समेत ढेरों वैकेंसी, इसी हफ्ते फॉर्म, देखें कितनी मिलेगी सैलरी
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने समूह ‘ग’ के विभिन्न पदों के लिए भर्ती विज्ञापन जारी किया है। जिसमें पटवारी, लेखपाल, सहायक समीक्षा अधिकारी, सहायक अधीक्षक समेत अन्य पद भी शामिल हैं। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 अप्रैल 2025 से शुरू होंगे और 15 मई 2025 तक चलेंगे। इस दौरान अभ्यर्थी आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर फॉर्म ऑनलाइन सब्मिट कर सकेंगे। इस भर्ती की लिखित परीक्षा की संभावित तिथि 27 जुलाई 2025 है।
सहायक समीक्षा अधिकारी की रिक्ती उत्तराखंड राज्यपाल सचिवालय के लिए है। इस पद पर फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवारों के पास ग्रेजुएशन की डिग्री के साथ कंप्यूटर डिप्लोमा या ‘ओ’ लेवल प्रमाण पत्र और हिंदी कंप्यूटर टाइपिंग में 4000 की-डिप्रेशन प्रति घंटा की स्पीड होनी चाहिए। वैयक्तिक सहायक के लिए ग्रेजुएशन, 1 साल का कंप्यूटर डिप्लोमा सर्टिफिकेट, टाइपिंग आनी चाहिए।
सहायक अधीक्षक के पद पर समाजशास्त्र में ग्रेजुएशन की डिग्री और किसी सरकारी संगठन या मान्यता प्राप्त स्वैच्छिक संगठन में प्रशासनिक कार्य का एक वर्ष का अनुभव होना जरूरी है। अन्य पदों पर ग्रेजुएट अभ्यर्थी अप्लाई कर सकते हैं। योग्यता संबंधित अन्य डिटेल्स अभ्यर्थी विस्तार से भर्ती के आधिकारिक नोटिफिकेशन से भी चेक सकते हैं।
| पद का नाम | सैलरी | वैकेंसी |
| सहायक समीक्षा अधिकारी (उत्तराखण्ड राज्यपाल सचिवालय) | ₹44,900 – ₹1,42,400 | 03 |
| वैयक्तिक सहायक (उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग) | ₹35,400 – ₹1,12,400 | 03 |
| सहायक अधिकारी (महिला कल्याण विभाग) | ₹29,200 – ₹92,300 | 05 |
| राजस्व उप निरीक्षक (पटवारी) (राजस्व विभाग) | ₹29,200 – ₹92,300 | 119 |
| राजस्व उप निरीक्षक (लेखपाल) (राजस्व विभाग) | ₹29,200 – ₹92,300 | 61 |
| ग्राम विकास अधिकारी (ग्राम विकास विभाग) | ₹25,500 – ₹81,100 | 205 |
| ग्राम पंचायत विकास अधिकारी (पंचायतीराज विभाग) | ₹25,500 – ₹81,100 | 16 |
| स्नातक (उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद) | ₹25,500 – ₹81,100 | 03 |
| सहायक स्नातक (उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद) | ₹19,900 – ₹63,200 | 01 |
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
देहरादून में आयोजित हुआ अंतरराष्ट्रीय ब्रिक्स अकादमिक मिड-टर्म सम्मेलन…
केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां जन-जन तक पहुंचाने पर जोर…
मुख्यमंत्री धामी व भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने की भव्य गंगा आरती…
देहरादून: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरा…
ब्रेकिंग: मसूरी-देहरादून मार्ग पर बड़ा सड़क हादसा…
