Connect with us

प्रदेश के पर्वतीय जिलों के स्कूली बच्चों को मिलेगा स्कूल आने का भत्ता…

उत्तराखंड

प्रदेश के पर्वतीय जिलों के स्कूली बच्चों को मिलेगा स्कूल आने का भत्ता…

Uttarakhand News: उत्तराखंड में स्कूली बच्चों के लिए अच्छी खबर है। बताया जा रहा है कि प्रदेश के पर्वतीय जिलों के स्कूलों के बच्चों को अब स्कूल आने जाने के लिए भत्ता दिया जाएगा। रिपोर्टस की माने तो राज्य सरकार पर्वतीय जिलों के क्लस्टर स्कूलों के छात्र-छात्राओं को प्रति किलोमीटर अधिकतम 22 रुपये तक किराया भत्ता देगी। जबकि मैदानी क्षेत्रों के स्कूलों के छात्र-छात्राओं को 18 से 20 रुपये तक दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 10 अप्रैल से जनगणना की शुरुआत राज्यपाल गुरमीत सिंह करेंगे स्व-गणना…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार प्रदेश के स्कूलों में दूरदराज से आने वाले छात्र-छात्राओं को सरकार स्कूल तक आने जाने के लिए किराया भत्ता देगी। विभाग ने इसके लिए कवायद शुरू कर दी है। जिला और स्थानीय स्तर पर अलग-अलग समितियां छात्रों की संख्या के हिसाब से छात्रों के आने जाने की व्यवस्था के लिए निविदा निकाली जाएगी। इसके साथ ही इस योजना को धरातल पर उतारने के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समिति गठित की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार कुंभ-2027 की स्वच्छता व्यवस्था के लिए 115.61 करोड़ रुपये मंजूर, एनएमसीजी ने दी एकीकृत योजना को स्वीकृति

बताया जा रहा है कि प्रदेश में पहले चरण में माध्यमिक स्तर पर 559, प्राथमिक स्तर पर 603 और पूर्व माध्यमिक स्तर पर 76 क्लस्टर स्कूल बनने हैं। विभाग द्वारा बस, टैक्सी या अन्य व्यवस्था कर प्रति छात्र के हिसाब से छात्रों पर आने वाले खर्च का भुगतान किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  पीएम की प्रेरणा से 4 हजार किमी साइकिल चला चुके नवीन, नड्डा ने बढ़ाया हौसला..
Latest News -
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

VIDEO ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
To Top