उत्तराखंड
उत्तराखंड पुलिस विभाग से दुखद खबर, घायल पुलिस कॉस्टेबल ने तोड़ा दम…
Uttarakhand News: उत्तराखंड के पुलिस विभाग से दुखद खबर आ रही है। ड्यूटी के दौरान हादसे की शिकार हुए एक पुलिस कॉस्टेबल ने दम तोड़ दिया है। बताया जा रहा है कि ऊधमसिंह नगर जिले के किच्छा में चुकटी स्थित टोल के पास वाहन चेकिंग के दौरान ट्रक की टक्कर से घायल पुलिस कांस्टेबल लक्ष्मण बिष्ट की इलाज के दौरान मौत हो गई है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार छह नवंबर की देर रात लालपुर चौकी प्रभारी सुनील बिष्ट मध्य रात्रि कॉन्स्टेबल लक्ष्मण सिंह बिष्ट और किशोर कुमार को साथ लेकर ओवरलोड वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान लकड़ी से ऊपर तक भरे ट्रक को पुलिस ने रोकने की कोशिक की तो वह लक्ष्मण को रौंदता हुआ फरार हो गया। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां सोमवार देर रात उन्होंने दम तोड़ दिया।
बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह पुलिस ने लक्ष्मण के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं ट्रक चालक के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। जवान की मौत से उनके परिवार में कोहराम मच गया तो वहीं पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रेल परियोजनाओं में तेजी, एस्केप टनल को पैरेलल रोड बनाने की तैयारी…
मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा…
हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित था उनका जीवन : सीएम
खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश…
