उत्तराखंड
रामनगर में यात्रियों से भरी रोडवेज बस दुर्घटनाग्रस्त, इतने लोग थे सवार…
उत्तराखंड में हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। बड़े हादसे की खबर नैनीताल से आ रही है। यहां रामनगर में यात्रियों से भरी रोडवेज बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में चालक की मौत हो गई है। वहीं अन्य घायल हो गए है। जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार शुक्रवार को एक रोडवेज बस हल्द्वानी से रामनगर की ओर जा रही थी। इस दौरान रास्ते में नया पुल के पास बस की रामनगर की ओर से आ रही पिकअप से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस पुल किनारे लगी रेलिंग को तोड़ते हुए 15-20 फिट नीचे गिरकर पलट गई ।
बताया जा रहा है कि बस में 17 लोग सवार थे। जिसमें से बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि 16 लोग घायल हो गए है। घायलों में तीन हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं दुर्घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुँची पुलिस ने घायलों को उपचार के अस्पताल पहुंचाया है। शव को कब्जें में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रिस्पना पुनर्जीवन अभियान को मिली रफ्तार, डीएम ने गठित कराई टास्कफोर्स; 7 दिन में मांगा एक्शन प्लान
सनातन संस्कृति त्याग और परमार्थ की प्रेरणा देती है : मुख्यमंत्री धामी
पीएम की प्रेरणा से 4 हजार किमी साइकिल चला चुके नवीन, नड्डा ने बढ़ाया हौसला..
शांतिकुंज पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा और मुख्यमंत्री धामी ने शैलदीदी का लिया आशीर्वाद
प्रकोष्ठों को जन-जन तक पहुंचानी होंगी सरकार की उपलब्धियां : मुख्यमंत्री धामी
