Connect with us

रोडवेज बस ने बाइक सवार को रौंदा, 12 साल की बच्ची सहित तीन की मौत

उत्तराखंड

रोडवेज बस ने बाइक सवार को रौंदा, 12 साल की बच्ची सहित तीन की मौत

उत्तराखंड में हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। बड़े हादसे की खबर देहरादून-हरिद्वार हाईवे से आ रही है। यहां रोडवेज बस ने एक बाइक को रौंद दिया। हादसे में बाइक सवार दंपति और उनकी 12 साल की भतीजी की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पुहंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। वही रोडवेज बस को कब्जे में ले लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  A diadalív árnyékában | Fedezz fel, tanulj, mentsd el

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार एक दंपति अपनी भतीजी के साथ ऋषिकेश से हरिद्वार की तरफ जा रहा थी तभी बीच रास्ते में मोतीचूर के जंगल में फ्लाईओवर पर चढ़ने से पहले ही बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। इस दौरान तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज की वोल्वो बस ने उन्हें रौंद दिया। राहगीरों ने तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी।

यह भी पढ़ें 👉  देवभूमि रजत उत्सव – 25 साल का सफर बेमिसाल, निरंतर प्रगति पथ पर उत्तराखंड

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल ऋषिकेश एम्स पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान बाइक सवार शाहबान (32) पुत्र इश्तियाक निवासी ग्राम सराय ज्वालापुर हरिद्वार, उसकी पत्नी आसमा (28) और भतीजी मिस्भा पुत्री शाहजाद के रूप में हुई है। हादसे के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  माघ खिचड़ी भोज में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, खड़ी होली की धुनों पर झूमा टनकपुर…
Latest News -
Continue Reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

VIDEO ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

उत्तराखंड

Testament mit Hund – (Deutsch)

उत्तराखंड

Public administration | [E-Book PDF]

Advertisement
To Top