उत्तराखंड
दून-दिल्ली राजमार्ग पर मोहंड में भारी बारिश से धंसी सड़क…
उत्तराखंड में बारिश तबाही मचा रही है। नदियां उफान पर है,जगह जगह भूस्खलन हो रहे हैं तो वहीं बड़ी खबर देहरादून से आ रही है। बताया जा रहा है कि दून-दिल्ली राजमार्ग पर मोहंड में वर्षा के कारण पहाड़ी से आये मलबे से सड़क धंस गई। इसके कारण राजमार्ग पर दोनों ओर से वाहनों का संचालन रोक दिया गया। हजारों वाहन दोनों ओर फंसे गए। अगर आप भी सफर करने की सोच रहे हैं तो पहले अपडेट ले लें।
मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे पर मोहंड की पहाड़ियों में सड़क का एक हिस्सा टूट गया, जिसके चलते हाईवे पर आवागमन बाधित हो गया। मार्ग बंद होने से देहरादून से दिल्ली, सहारनपुर, मेरठ, अम्बाला, पानीपत, शामली आदि जाने वाली रोडवेज बसें भी फंस गई हैं। आशारोड़ी में उत्तराखंड पुलिस वाहनों को वापिस देहरादून की ओर भेज रही, जबकि उत्तर प्रदेश पुलिस बिहारीगढ़ से वाहनों को लौटा रही है।
छोटे वाहनों को एक लेन कर निकाला गया, वहीं भारी वाहनों को रूट डाइवर्ट कर निकाला गया। बताया जा रहा है कि देहरादून आने-जाने के लिए दो वैकल्पिक मार्ग हैं, जिनमें एक सहारनपुर-बेहट-बादशाहीबाघ-दर्रारेट-धर्मावाला होते हुए है, जबकि दूसरा मार्ग वाया हरिद्वार-रुड़की से है। फिलहाल इन दोनों मार्गों पर वाहनों को डायवर्ट किया जा रहा है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
नवरात्रि के प्रथम दिन मुख्यमंत्री धामी ने की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का किया शुभारंभ
अशोक सिंघल का जीवन राष्ट्रसेवा और संस्कृति संरक्षण की प्रेरणादायी मिसाल : धामी
39,815 परिवारों को गांव में मिली पक्की छत, पीएम आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
