उत्तराखंड
उत्तराखंड सचिवालय संघ चुनाव का परिणाम जारी, ये बने अध्यक्ष…
उत्तराखंड सचिवालय संघ का चुनाव सोमवार को हुआ इसका परिणाम भी जारी हो गया है। इस बार सचिवालय संघ के परिणामो में बड़ा फेरबदल हुआ है। बताया जा रहा है कि सचिवालय संघ के अध्यक्ष सुनील लखेड़ा बने हैं, जबकि राकेश जोशी महासचिव बने है।
मिली जानकारी के अनुसार सचिवालय संघ चुनाव में 14 प्रत्याशी मैदान में थे। इसमें एक हजार से ज्यादा मतदाता कर्मचारियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। आपको बता दें लगातार तीन बार दीपक जोशी सचिवालय संघ के अध्यक्ष थे। लेकिन इस बार सुनील लखेड़ा ने अध्यक्ष पद पर बाजी मारी हैं। बताया कि शाम चार बजे तक मतदान हुआ। इसके बाद शाम 4:30 बजे से मतगणना शुरू हुई।
बताया जा रहा है कि चुनावी मैदान में संप्रेक्षक प्रत्याशी अरविंद कुमार व लालमणि, कोषाध्यक्ष प्रत्याशी भूपेंद्र नारायण जोशी, रमेश सिंह बर्त्वाल, संयुक्त सचिव प्रत्याशी चंदन सिंह बिष्ट, जगत सिंह डसीला, रणजीत सिंह, शुभम, महासचिव प्रत्याशी कमल कुमार, राकेश चंद्र जोशी, विमल जोशी और अध्यक्ष प्रत्याशी दीपक जोशी, प्रदीप पपनै व सुनील कुमार लखेड़ा शामिल थे ।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित था उनका जीवन : सीएम
खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश…
शारदा रिवर फ्रंट से बदलेगी चम्पावत की तस्वीर, टनकपुर में ₹300 करोड़ से अधिक योजनाओं का शिलान्यास…
माघ खिचड़ी भोज में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, खड़ी होली की धुनों पर झूमा टनकपुर…
