उत्तराखंड
शोध छात्रा तनुजा आर्या को किया गया सम्मानित, मिला यंग वुमेन साइंटिस्ट एक्सीलेंस अवॉर्ड…
नैनीताल: कुमाऊं विवि के डीएसबी परिसर स्थित रसायन विज्ञान विभाग में शोध कार्य कर रही तनुजा आर्या को यंग वुमेन साइंटिस्ट एक्सीलेंस अवॉर्ड से नवाजा है। यह सम्मान उन्हें उत्तराखंड विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान केंद्र (यूसर्क) की ओर से शुक्रवार को देहरादून में आयोजित चतुर्थ महिला वैज्ञानिक कॉनक्लेव 2024 में दिया गया।
तनुजा को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि.) गुरमीत सिंह, निदेशक यूसर्क प्रो. अनिता रावत ने सम्मानित किया। तनुजा आर्या कुविवि के शोध निदेशक प्रो. नंद गोपाल साहू के निर्देशन में रिसर्च कर रही हैं। इस उपलब्धि पर कुविवि के कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत, कुलसचिव डॉ. मंगल सिंह मंद्रवाल, शोध निदेशक प्रो. एनजी साहू, डीन विज्ञान प्रो. चित्रा पांडे आदि ने बधाई दी है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
देहरादून में आयोजित हुआ अंतरराष्ट्रीय ब्रिक्स अकादमिक मिड-टर्म सम्मेलन…
केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां जन-जन तक पहुंचाने पर जोर…
मुख्यमंत्री धामी व भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने की भव्य गंगा आरती…
देहरादून: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरा…
ब्रेकिंग: मसूरी-देहरादून मार्ग पर बड़ा सड़क हादसा…
