उत्तराखंड
राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क के कर्मियों की छुट्टियां रद्द, रेड अलर्ट…
Uttarakhand News: उत्तराखंड में राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क से बड़ा अपडेट आ रहा है। बताया जा रहा है कि पार्क में क्रिसमस-डे और नव वर्ष को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है।साथ ही यहां कर्मचारियों की छुट्टियां अग्रिम आदेशों तक रद्द कर दी गई हैं।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार 15 नवंबर को पार्क खुलने के बाद एक बार फिर जंगल सफारी शुरू हो गई है। ऐसे में क्रिसमस और नए साल पर बड़ी संख्या में सैलानी राजाजी टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी करने के लिए आते हैं। जिनकी आड़ में वन्य जीव तस्कर भी पार्क में घुस कर शिकार करने की घटना को अंजाम देते है। ऐसे में विभाग ने बड़ा कदम उठाते हुए कर्मचारियों की छुट्टियां अग्रिम आदेशों तक रद्द कर दी गई हैं।साथ ही पालतू हाथियों से गश्त शुरू कर दिया है।
गौरतलब है कि राजाजी टाइगर रिजर्व का जंगल आबादी क्षेत्र से सटा हुआ है।राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क में 500 से ज्यादा एशियाई हाथी और दर्जनों बाघ मौजूद है। इसके अलावा हिरन, सांभर की भी अनेकों प्रजातियां इस इस पार्क में जंगल सफारी को ज्यादा रोमांचक बनाती है। साल भर में हजारों देशी और विदेशी सैलानी पार्क में जंगल सफारी के लिए पहुंचते हैं।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
प्रकोष्ठों को जन-जन तक पहुंचानी होंगी सरकार की उपलब्धियां : मुख्यमंत्री धामी
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के लिए खोला खजाना, एसएएसआई योजना के तहत 2355 करोड़ रुपये स्वीकृत
विरासत और विकास को साथ लेकर आगे बढ़ रहा उत्तराखंड, 40 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने की चारधाम यात्रा: मुख्यमंत्री धामी
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि…
दन्या में मुख्यमंत्री धामी ने विकास की खोली सौगातों की झोली, सात बड़ी घोषणाएं…
