उत्तराखंड
हल्द्वानी राजकीय मेडिकल कॉलेज में इन पदों पर निकली भर्ती, पढ़ें डिटेल्स…
उत्तराखंड में मेडिकल के क्षेत्र में भर्ती निकली है। बताया जा रहा है कि हल्द्वानी राजकीय मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने एक बार फिर फैकल्टी के रिक्त पदों पर रिक्तियां निकाली है। इन पदों पर भर्ती के लिए 20 मई को विभिन्न पदों पर डॉक्टरों के साक्षात्कार लिये जायेंगे।
हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज लंबे समय से 40 प्रतिशत से ज्यादा फैकल्टी डॉक्टरों की कमी से जूझ रहा है। क्लीनिकल विभागों में सबसे ज्यादा इसका सीधा असर पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि एमएस – एमडी के सीटों के साथ ही एसटीएच के मरीजों पर भी इसका असर पड़ रहा है । कॉलेज प्रबंधन पद भरने के लिए कई बार रिक्तियां निकाल चुका है, लेकिन अभी तक इनमें भर्तियां नहीं हो सकी हैं ।
बताया जा रहा है कि प्रोफेसर के 10 , एसोसिएट प्रोफेसर के 38 और असिस्टेंट प्रोफेसर के 46 पदों पर रिक्तियां निकाली गई हैं । इसके लिए 20 मई शनिवार को सुबह 10.30 बजे से प्राचार्य कक्ष में डॉक्टरों के इंटरव्यू लिये जायेंगे ।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रेल परियोजनाओं में तेजी, एस्केप टनल को पैरेलल रोड बनाने की तैयारी…
मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा…
हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित था उनका जीवन : सीएम
खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश…
