उत्तराखंड
धामी कैबिनेट में आज इन फैसलों पर लगी मुहर, पढें…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को आहूत की गई मंत्रिमंडल की बैठक समाप्त हो गई है। बैठक में 13 बड़े फैसले लिए गए है। आइए जानते है आज किन महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगी है।
बता दें कि कैबिनेट बैठक आज सचिवालय में सुबह 11 बजे से शुरू हुई। इस कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगी है। मुख्य रूप से कैबिनेट बैठक में 13 बड़े प्रस्ताव पर मुहर लगी है।
कुल 13 मामलों में हुए फैसले
- राज्य निर्वाचन आयोग की नियमावली में संशोधन किया गया है। राज्य निर्वाचन आयुक्त अब 6 साल तक रह सकेंगे। पहले ये 5 साल था।
- उच्च शिक्षा विभाग में बड़ा फैसला हुआ है। अब मेधावी बच्चों क़ो भी छात्रवृति मिलेगी। मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृति योजना के 2023 -24 में तहत ये छात्र वृति शुरू होगी।
- विकास प्राधिकरण में नक्शा पास करने के लिए संविदा पर रखा जायेगा स्टाफ ।प्राधिकारण क़ो दुबारा जीवित किया गया हैं नक्शा स्वीकृति केलिए आउट सोर्सिंग के मध्यम से नियुक्ति होगी।
- आवास विभाग में भू संपदा नियमावली में संशोधन किया गया।
- रेरा की एफिलिएटिड अथॉरिटी में अब डिफॉल्टर पर होगी कार्रवाई।
- डिस्ट्रिक्ट प्लानिंग कमेटी क़ो लेकर बड़ा फैसला हुआ है। नियोजन विभाग अब दिसंबर विधानसभा के द्वारा बजट पास होने के बाद जिला योजना का बजट की जानकारी देगा।
- नवीन चकराता टाउन शिप बनाने क़ो लेकर फैसला हुआ। इसमें 40 गाँव होंगे, पुरोड़ी नागताथ से यमुना नदी तक इसका फैलाव होगा।
- पर्यटन विभाग में बड़ा फैसला लिया गया है। बताया जा रहा है कि 37 पद बनाए गए हैं जिसमें विभाग में 12 मुख्यालय और 25 फिल्ड में रखे गए है।
- केदारनाथ धाम में 4 चिंतन शिविर बन रहा हैं। केदारनाथ विकास प्राधिकरण ने 75 लाख की फीस लगाई गई थी इसे माफ़ कर दिया गया है।
- राजस्व विभाग में संग्रह अमीनो क़ो लेकर बड़ा फैसला लिया गया।
- प्रमोशन क़ो लेकर नियमावली 2019 को भी लेकर बड़ा फैसला हुआ है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रिस्पना पुनर्जीवन अभियान को मिली रफ्तार, डीएम ने गठित कराई टास्कफोर्स; 7 दिन में मांगा एक्शन प्लान
सनातन संस्कृति त्याग और परमार्थ की प्रेरणा देती है : मुख्यमंत्री धामी
पीएम की प्रेरणा से 4 हजार किमी साइकिल चला चुके नवीन, नड्डा ने बढ़ाया हौसला..
शांतिकुंज पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा और मुख्यमंत्री धामी ने शैलदीदी का लिया आशीर्वाद
प्रकोष्ठों को जन-जन तक पहुंचानी होंगी सरकार की उपलब्धियां : मुख्यमंत्री धामी
