Connect with us

पुलिस आरक्षी भर्ती की लिखित परीक्षा के लिए आयोग ने जारी किए निर्देश, पढें…

उत्तराखंड

पुलिस आरक्षी भर्ती की लिखित परीक्षा के लिए आयोग ने जारी किए निर्देश, पढें…

UKPSC Update: उत्तराखंड में 18 दिसंबर को पुलिस आरक्षी भर्ती की लिखित परीक्षा होनी है। जिसके लिए आयोग ने तैयारियां तेज कर दी है। जहां परीक्षा केंद्रों में पेपर पहुंचाने और परीक्षा करवाने में निर्वाचन आयोग जैसी सतर्कता बरती जा रही है। जिसके लिए आयोग ने कई निर्देश भी दिए है। साथ ही उम्मीदवारों की परीक्षा केंद्र में एंट्री के लिए भी नियम बनाए गए है।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस विभाग के अन्तर्गत पुलिस आरक्षी/पी०ए०सी०/ आई०आर०बी० / अग्निशामक (पुरुष / महिला) परीक्षा 2021 की लिखित परीक्षा उत्तराखण्ड राज्य के 13 जनपदों के 413 परीक्षा केन्द्रों में दिनांक: 18 दिसम्बर, 2022 को पूर्वाह्न 11.00 बजे से अपराह्न 01.00 बजे तक आयोजित की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  The Great Train Robbery - (EPUB-PDF)

आयोग ने अभ्यर्थियों के लिए निर्देश दिए है कि वह परीक्षा केन्द्रों पर अपने ई-प्रवेश-पत्र के साथ फोटोयुक्त पहचान पत्र अवश्य लायें। वें प्रातः 9.30 बजे तक प्रत्येक दशा में परीक्षा केन्द्र के मुख्य द्वार तक पहुंच जाए, जहां प्रत्येक परीक्षार्थी की सघन तलाशी और सत्यापन पुलिस कर्मियों एवं स्कूल प्रशासन के सहयोग से ली जाएगी तथा प्रत्येक परीक्षार्थी की उसके प्रवेश-पत्र / फोटोयुक्त पहचान-पत्र के साथ वीडियोग्राफी भी की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  Over de ontsnapping - De PDF-collectie

ये रहेगा  प्रतिबंधित परीक्षा केन्द्रों पर मोबाइल फोन (स्विच ऑफ मोड में भी), पेजर, प्रोग्रामेबल / नॉन-प्रोग्रामेबल कैलकुलेटर, ब्लूटूथ डिवाइस, ईयरफोन, घडियां (एनालॉग घड़ियों सहित) और अन्य इलेक्ट्रॉनिक / संचार उपकरणों / मास्क को ले जाना प्रतिबंधित है। उम्मीदवार  परीक्षा में ओ०एम०आर० पत्रक पर अंकन हेतु नीला / काला बॉल पेन साथ लेकर आए पेंसिल एवं रबड (Eraser) के प्रयोग की अनुमति नहीं दी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  Die Eroberung der Natur: Eine Geschichte der Deutschen Landschaft | EPUB PDF

आयोग ने निर्देश जारी कर कहा है कि अभ्यर्थियों द्वारा प्रवेश पत्र पर उल्लिखित महत्वपूर्ण निर्देशों को ध्यान से पढते हुए उनका अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है। साथ ही ये भी कहा गया है कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार के अनुचित साधन प्रयोग पर नियमानुसार कठोर कार्यवाही की जाएगी।

Latest News -
Continue Reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

VIDEO ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

उत्तराखंड

Testament mit Hund – (Deutsch)

उत्तराखंड

Public administration | [E-Book PDF]

Advertisement
To Top