Connect with us

RBI ने की जुलाई 2023 के लिए बैंक छुट्टियों की लिस्ट जारी, देखें…

उत्तराखंड

RBI ने की जुलाई 2023 के लिए बैंक छुट्टियों की लिस्ट जारी, देखें…

अगर आपको बैंक से जरूरी काम है तो उसे जल्द निपटा लें। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने जुलाई 2023 के लिए बैंक छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है। जुलाई महीने में बैंकों में 15 दिन कामकाज नहीं होगा। ऐसे में अगर आपको कुछ काम है तो बैंक की छुट्टी की ये लिस्ट देखकर ही जाएं। हालांकि लोगों के लिए वर्किंग डे की तरह नॉन वर्किंग डे पर भी ऑनलाइन बैंकिंग सर्विस, एटीएम से ट्रांजेक्शन की सुविधा उपल्ध रहेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में राज्य से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाया

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार जुलाई में कुल 15 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। हालांकि सभी राज्यों के सभी बैंक 15 दिन बंद नहीं रहेंगे। 5 रविवार और 2 शनिवार यानी 7 दिन बैंक बंद रहेंगे। वहीं अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग कारणों से 8 दिन बैंकों में काम नहीं होगा। लिस्ट के हिसाब से अलग अलग राज्यों की छुट्टियों के आधार पर बैंक बंद रहने वाले हैं। ऐसे में यहां हम जुलाई में किस-किस दिन बैंक बंद रहेंगे उसकी लिस्ट बता रहे हैं..

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड को मिली बड़ी सफलता

जुलाई में इस दिन रहेंगे बैंक बंद
4 जुलाई, 2023: रविवार
5 जुलाई, 2023: गुरु हरगोबिंद सिंह जयंती (जम्मू, श्रीनगर)
6 जुलाई, 2023: एमएचआईपी दिवस (मिजोरम)
8 जुलाई, 2023: दूसरा शनिवार
9 जुलाई, 2023: रविवार
11 जुलाई, 2023: केर पूजा (त्रिपुरा)
13 जुलाई, 2023: भानु जयंती (सिक्किम)
16 जुलाई 2023: रविवार
17 जुलाई, 2023: यू तिरोट सिंग डे (मेघालय)
22 जुलाई 2023: चौथा शनिवार
23 जुलाई 2023: रविवार
29 जुलाई, 2023: मुहर्रम (लगभग सभी राज्यों में)
30 जुलाई, 2023: रविवार
31 जुलाई, 2023: शहीदी दिवस (हरियाणा और पंजाब)

यह भी पढ़ें 👉  19 अप्रैल को घोषित होगा उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट, जाने वेबसाइट
Latest News -
Continue Reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

VIDEO ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top