उत्तराखंड
प्रदेश में पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश जारी, कई मार्ग बाधित…
Uttarakhand News: उत्तराखंड में लगातार बारिश का दौर जारी है। पिछले 48 घंटे से ज्यादा समय से लगातार प्रदेश में पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश हो रही है। बारिश के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बता दें कि बारिश के चलते कई जगहों पर सड़क मार्ग अवरुद्ध हुए हैं और सड़कों को बंद कर दिया गया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार प्रदेश के सभी 13 जिलों में लगातार हल्की से तेज बारिश हो रही है। बारिश के चलते कई जगह पर ग्रामीण मार्ग बाधित भी हुए हैं. बताया जा रहा है कि देहरादून जिले की 3 सड़कें और पिथौरागढ़ जिले की 2 सड़कें बारिश के चलते बंद की गई हैं। मार्ग खोलने की कार्रवाई की जा रही है।
वहीं डीजीपी अशोक कुमार ने अपील की है कि आज सुबह से ही श्री केदारनाथ धाम में बर्फबारी हो रही है। अगले 2-3 दिन इसी प्रकार का मौसम बने रहने की संभावना है। कृपया सावधानी बरतें। यदि संभव हो तो कुछ दिन तक अपनी यात्रा को रोक लें। मौसम का पूर्वानुमान देखकर और मौसम साफ होने के बाद ही यात्रा शुरू करें।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रेल परियोजनाओं में तेजी, एस्केप टनल को पैरेलल रोड बनाने की तैयारी…
मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा…
हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित था उनका जीवन : सीएम
खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश…
