Connect with us

उत्तराखण्डी फीचर फिल्म पहाड़ी रत्न श्रीदेव सुमन के प्रोमो तथा पोस्टर का विमोचन

उत्तराखंड

उत्तराखण्डी फीचर फिल्म पहाड़ी रत्न श्रीदेव सुमन के प्रोमो तथा पोस्टर का विमोचन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नई दिल्ली में उत्तराखण्डी फीचर फिल्म पहाड़ी रत्न श्रीदेव सुमन के प्रोमो तथा पोस्टर का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि महान क्रांतिकारी श्रीदेव सुमन जी द्वारा समाज के लिए दिया गया योगदान हम सभी को प्रेरणा देता रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने जाखन पहुंचकर खुद परखी जन शिकायत, लापरवाही पर जताई नाराजगी…

उन्होंने कहा कि श्रीदेव सुमन ने हमेशा अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाई और तानाशाही के खिलाफ जन-आंदोलन चलाए। अनेक अमानवीय यातनाओं को झेला लेकिन सच्चाई के मार्ग से विचलित नहीं हुए। वे एक क्रांतिकारी, बुद्धिजीवी, रचनाकार एवं दूरदृष्टि की सोच रखने वाले महापुरुष थे।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री आवास में शहद निष्कासन पहले चरण में 60 किलोग्राम शहद निकाला…

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि मातृभूमि के लिए स्वयं को आहूत कर श्रीदेव सुमन जी ने पूरे राष्ट्र में क्रांति की अलख जगाई। उनके विचार जितने उस वक्त प्रासांगिक थे, उतने ही आज भी हैं। वे सदैव एक प्रेरणापुंज की तरह हमारे हृदय में जीवित रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  रेसकोर्स स्थित अमरीक हॉल में माता की चौकी में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी…

इस अवसर पर उत्तराखण्डी फीचर फिल्म के निर्माता  बिक्रम नेगी, फिल्म निर्देशक,  ब्रिज रावत, श्रवण भारद्वाज, सुमित गुसाईं,  पदम गुंसाई, बृज मोहन शर्मा वेदवाल,  देवी प्रसाद सेमवाल,  राजेन्द्र सिंह, अरविन्द नेगी एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

Latest News -
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

VIDEO ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
To Top