उत्तराखंड
उत्तराखंड में जल्द होंने वाली है तीन भर्ती रैलियां, तैयारियां शुरू…
उत्तराखंड में जल्द ही भर्ती रैलियां होने वाली है। बताया जा रहा है इन भर्ती रैलियों के सिलसिले में मेजर जनरल तिवारी ने आज डीजीपी अशोक कुमार से पुलिस मुख्यालय में शिष्टाचार भेंट की। इस भेंट के दौरान उन्होंने द्वारा डीजीपी उत्तराखंड को भारतीय सेना की अग्निपथ स्कीम के तहत होने वाली भर्ती रैलियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में उत्तराखण्ड के बनबसा, रानीखेत और कोटद्वार में 03 भर्ती रैलियां आयोजित होने वाली है। मेजर जरनल ने इसके बारे में डीजीपी को विस्तृत जानकारी दी हैं। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में होने वाली भर्ती रैलियों में राज्य के विभिन्न ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से युवा बड़ी संख्या में प्रतिभाग करेंगे ।
जिसमें भर्ती रैली के दौरान भीड नियंत्रण व अप्रिय स्थिति से निपटने हेतु पुलिस बल नियुक्त किया जाना आवश्यक है । डीजीपी अशोक कुमार द्वारा पुलिस प्रबंधन के साथ समय से पुलिस बल की तैनाती हेतु आश्वस्त किया।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
लोकभाषाओं को एआई से जोड़ने की पहल, मुख्यमंत्री ने वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ…
यूपीईएस के 24वें दीक्षांत समारोह में बोले मुख्यमंत्री, युवा रोजगार देने वाले बनें…
प्रदेशभर में भाजपा चलाएगी ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान : धामी
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, छह स्थानों पर सीलिंग…
विकसित उत्तराखंड की राह में युवा, उद्यमी और नवाचारकर्ता बन रहे बदलाव के वाहक…
