उत्तराखंड
औली में नेशनल विंटर गेम्स को लेकर तैयारियां तेज, 23 से 26 फरवरी तक होगी चैम्पियनशिप…
Auli Winter Games: उत्तराखंड में साहसिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए औली में दूसरी बार नेशनल विंटर गेम्स होने वाले है। जोशीमठ आपदा के बीच नेशनल सीनियर और जूनियर अल्पाइन स्की एंड स्नोबोर्ड चैम्पियनशिप की तिथि घोषित की गई है। जिसके बाद औली की बर्फीली ढलान पर इन खेलों का रोमांच देखने को मिलेगा। जिला प्रशासन ने गेम्स को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार चमोली में पर्याप्त बर्फबारी के बाद औली में 23 से 26 फरवरी तक स्नोबोर्ड चैम्पियनशिप हो गई।इनमें उत्तराखंड समेत कई राज्यों की टीमें हिस्सा लेंगी। इनमें पुरुष और महिला दोनों वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। विंटर गेम्स का आयोजन कराना सेफ औली का संदेश देने के साथ साथ आगामी चारधाम यात्रा और पर्यटन के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
बताया जा रहा है कि पूर्व में 2 फरवरी से 8 फरवरी तक नेशनल चैपियनशिप का आयोजन होना था। लेकिन जोशीमठ में आई आपदा और बर्फ न होने के चलते गेम्स का तिथि बढ़ाई गई। कहा जा रहा था कि इस बार विंटर गेम्स नहीं होंगे। लेकिन अब एक बार फिर तिथि का ऐलान हो गया है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
प्रकोष्ठों को जन-जन तक पहुंचानी होंगी सरकार की उपलब्धियां : मुख्यमंत्री धामी
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के लिए खोला खजाना, एसएएसआई योजना के तहत 2355 करोड़ रुपये स्वीकृत
विरासत और विकास को साथ लेकर आगे बढ़ रहा उत्तराखंड, 40 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने की चारधाम यात्रा: मुख्यमंत्री धामी
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि…
दन्या में मुख्यमंत्री धामी ने विकास की खोली सौगातों की झोली, सात बड़ी घोषणाएं…
