Connect with us

मेजबानी: भाजपा की शायद यही थी रट, कि उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष बने महेंद्र भट्ट, लो फिर सजा ताज…

उत्तराखंड

मेजबानी: भाजपा की शायद यही थी रट, कि उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष बने महेंद्र भट्ट, लो फिर सजा ताज…

Uttarakhand BJP: उत्‍तराखंड भाजपा से बड़ी खबर आ रही है। पार्टी ने राज्य में एक बार फिर बड़ा बदलाव किया गया है। आज शनिवार को भाजपा (BJP)ने नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम का एलान कर दिया। केंद्रीय नेतृत्व ने पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट (Mahendra Bhatt) को भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष बनाया है। महेंद्र भट्ट को मदन कौशिक का स्थान दिया गया है। राजनीतिक गलियारों में खबर है कि मिशन 2024 के तहत ये बदलाव हुआ है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कुमाऊं से हैं, इसलिए प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी पार्टी ने गढ़वाल के महेंद्र भट्ट को सौंपी है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार प्रदेश अध्‍यक्ष मदन कौशिक का कार्यकाल खत्‍म होने से करीब ढाई माह पहले ही पार्टी संगठन में हुए इस बदलाव के राजनीतिक गलियारों में कई निहितार्थ नि‍काले जा रहे हैं। माना जा रहा है कि आगामी लोक सभा चुनाव को देखते हुए यह बदलाव किया गया है। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने महेंद्र भट्ट को उत्तराखंड बीजेपी का अध्यक्ष बनाने का लेटर जारी किया है। पत्र में लिखा है- भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने महेंद्र भट्ट को उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

यह भी पढ़ें 👉  गांव के विकास में महत्वपूर्ण साबित होगा वीबी-जी राम जी अधिनियम: मुख्यमंत्री

बता दें कि महेंद्र भट्ट 1991 से 1996 तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सह सचिव रहे। एबीवीपी में विभाग संगठन मंत्री टिहरी विभाग-1994 से 1998 तक रहें । भाजयुमो के प्रदेश सचिव 1998 से 2000 तक रहें। इसके बाद वह भाजयुमो प्रदेश महासचिव 2000 से 2002 तक रहे। फिर भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष 2002 से 2004 तक रहे। भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व हिमाचल प्रदेश प्रभारी, भाजपा प्रदेश सचिव 2007-2020, भाजपा रहे। वह गढ़वाल संयोजक 2012-2014 और भाजपा प्रदेश सचिव- 2015-2020 रहे। 2002 से 2007 तक नंदप्रयाग में विधायक रहे। फिर वर्ष 2007 में नंदप्रयाग विधानसभा में भाजपा से विधायक के उम्मीदवार थे और हारे। वर्ष 2017 में बदरीनाथ विधानसभा से विधायक बने। 2022 में बदरीनाथ विधानसभा से चुनाव हारे।

यह भी पढ़ें 👉  Levensvragen: hoe filosofie je leven kan veranderen - PDF's klaar om gratis te downloaden

वहीं महेंद्र भट्ट के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर उनके गृह जनपद चमोली में खुशी की लहर है। पूर्व बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट 2022 विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के राजेंद्र भंडारी से 2047 मतों से पराजित हुए थे। महेंद्र भट्ट पूर्व में भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। चमोली की नंदप्रयाग विधानसभा सीट से वो विधायक रह चुके हैं। महेंद्र भट्ट, चमोली में पोखरी विकासखंड के ब्राह्मणथाला गांव के निवासी हैं। कहा जा रहा है कि भाजपा के सामने लक्ष्य वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव का है। पार्टी लगातार तीसरी बार पांचों सीटों पर जीत हासिल करने की रणनीति पर चल रही है। इसके लिए पार्टी सरकार और संगठन के माध्यम से क्षेत्रीय आधार पर संतुलन को वरियता दी है।

यह भी पढ़ें 👉  Bleach #19: The Black Moon Rising - (E-Book EPUB)
Latest News -
Continue Reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

VIDEO ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

उत्तराखंड

Testament mit Hund – (Deutsch)

उत्तराखंड

Public administration | [E-Book PDF]

Advertisement
To Top