उत्तराखंड
देशसेवा करते हुए देवभूमि का सपूत शहीद, अंतिम दर्शन को उमड़ा जन सैलाब…
देशसेवा करते हुए शहीद हुए देवभूमि के सपूत का आज उनके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया गया। रुद्रप्रयाग में अगस्त्यमुनि ब्लॉक के फलई गांव निवासी 42 वर्षीय शहीद कुलदीप सिंह भंडारी को रविवार को विजयनगर में मंदाकिनी नदी किनारे पैतृक घाट पर सैन्य सम्मान के साथ अंत्येष्टि की गई। इस दौरान जहां शहीद की अंतिम विदाई में जन सैलाब उमड़ पड़ा तो वही जब 15 वर्षीय बेटे ने मुखाग्नि दी तो हर आंख नम हो गई।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार रुद्रप्रयाग में अगस्त्यमुनि ब्लॉक के फलई गांव निवासी 42 वर्षीय कुलदीप सिंह भंडारी 35 असम रायफल में हवलदार पद पर तैनात थे। वह पिछले कुछ समय से शिलांग में ड्यूटी कर रहे थे। शुक्रवार को सेना जवान कहीं किसी ऑपरेशन पर जा रहे थे। इस दौरान जवान कुलदीप भंडारी शहीद हो गए। घटना कैसे हुई और कहां से हमला हुआ, इसे लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पा रही है।
बताया जा रहा है कि शनिवार देर शाम को शहीद का पार्थिव शव सेना के हेलीकॉप्टर के देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंच गया है। रविवार को विजयनगर में मंदाकिनी नदी किनारे पैतृक घाट पर शहीद की सैन्य सम्मान के साथ अंत्येष्टि की गई। शहीद अपने पीछे बूढ़ी मां, पत्नी, 15 वर्षीय पुत्र आयुष व 18 वर्षीय पुत्री ईशा को छोड़ गए हैं। पिता की मौत से जहां बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं मां और पत्नी बेसुध है। पैतृक घाट पर सैन्य सम्मान के साथ अंमित सलामी दी गई । शहीद के 15 साल के बेटे ने उनकी चिता को मुखाग्नि दी ।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रेल परियोजनाओं में तेजी, एस्केप टनल को पैरेलल रोड बनाने की तैयारी…
मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा…
हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित था उनका जीवन : सीएम
खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश…
