उत्तराखंड
पौड़ी-देवप्रयाग मोटर मार्ग 25 से 27 जुलाई तक रहेगा बंद, यहां से करें यात्रा…
Uttarakhand News: अगर आप टिहरी से पौड़ी जाने की सोच रहे है तो आपके लिए जरूरी खबर है। पौड़ी-देवप्रयाग मोटर मार्ग को लेकर डीएम ने तीन दिन बंद रखने के निर्देश जदिए है। बताया जा रहा है कि रेल विकास निगम द्वारा 25 जुलाई से 27 जुलाई तक पूरी देवप्रयाग गजा जाजल मोटर मार्ग में स्थित पुल की भार वहन क्षमता का मूल्यांकन किया जाएगा। इस बीच मार्ग पर आवाजाही ठप रहेगी।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पौड़ी-देवप्रयाग-गजा-जाजल मोटर मार्ग स्थित किमी 1 पर पुल की भार क्षमता मूल्यांकन कार्य को लेकर वाहनों की आवाजाही पूर्ण रूप से बंद रखना अनिवार्य है। जिसको देखते हुए आगामी 25 से 27 जुलाई तक पूरे तीन दिनों के लिए पौड़ी-देवप्रयाग मोटर मार्ग पर यातायात पूरी तरह ठप रहेगा।
बताया जा रहा है कि इस मोटर मार्ग पर संचालित होने वाले वाहनों का संचालन पौड़ी-श्रीनगर-देवप्रयाग और पौड़ी-सतपुली-व्यासघाट मोटर मार्गों से किया जाएगा। डीएम पौड़ी डा. विजय कुमार जोगदंडे ने परिवहन विभाग व पुलिस को इस दौरान यातायात सुचारु रखने के लिए आवश्यक दिशा- निर्देश दे दिए हैं।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रेल परियोजनाओं में तेजी, एस्केप टनल को पैरेलल रोड बनाने की तैयारी…
मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा…
हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित था उनका जीवन : सीएम
खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश…
