उत्तराखंड
गौरीकुंड के पुलिस कर्मी पर लगे अवैध वसूली के आरोप, जांच के आदेश…
रुद्रप्रयागः उत्तराखंड में जहां चारधाम यात्रा के लिए शासन-प्रशासन मुस्तैद है। केदारनाथ यात्रा पर पीएमओ खुद नजर बनाए हुए है। तो वहीं सोशल मीडिया पर एक चौकी इंचार्ज के कमरे का लाखों रुपए रखे हुए वीडियो वायरल हो रहा है। जो केदारनाथ यात्रा के अहम पड़ाव गौरीकुंड चौकी इंचार्ज के कमरे का बताया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि ये कमरे में रखे बैग में अवैध वसूली के लाखों रुपए रखे है। वीडियो वायरल होने से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। मामले की जांच की बात कही जा रही है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार गौरीकुंड में अवैध शराब का गोरखधंधा सालों से चला आ रहा है। जो बोतल सरकारी अंग्रेजी शराब की दुकानों में 500 की मिलती है, वह गौरीकुंड में डेढ़ से 2 हजार में बेची जाती है। इसी अवैध शराब के धंधे को लेकर पुलिस प्रशासन पर सवार उठ रहे है। सोशल मीडिया पर गौरीकुंड चौकी इंचार्ज के कमरे का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में चौकी इंचार्ज के कमरे में शराब की बोतल व कई पेटी पानी की भी रखी हुई दिख रही है।
माना रहा कि ये वीडियो किसी पुलिसकर्मी ने ही बनाकर वायरल किया है। वीडियो में बताया जा रहा है कि चौकी इंचार्ज ने एक बैग में लाखों रुपए रखे हैं। वायरल वीडियो में चौकी इंचार्ज पर केदारनाथ यात्रा के दौरान अवैध वसूली के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस प्रशासन ने वीडियो की जांच के आदेश दिए है। हालांकि इस वायरल वीडियो और दावों का उत्तराखंड टूडे पुष्टी नहीं करता है। जांच के बाद ही मामले की हकीकत सामने आएगी।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रेल परियोजनाओं में तेजी, एस्केप टनल को पैरेलल रोड बनाने की तैयारी…
मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा…
हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित था उनका जीवन : सीएम
खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश…
