Connect with us

उत्तराखंड में इस दिन भारी बारिश का ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी, जानें अपने जिले का हाल…

उत्तराखंड

उत्तराखंड में इस दिन भारी बारिश का ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी, जानें अपने जिले का हाल…

Weather Update: उत्तराखंड में अभी-अभी मौसम विभाग ने मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। जाता हुआ मानसून एक बार फिर राज्य में भारी बारिश करके जाएगा। मौसम विभाग ने कई जिलों में ऑरेंज और रेज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की मानें तो राज्य में 6 अक्टूबर को ऑरेंज तो 7 अक्टूबर को रेड अलर्ट है। इस दौरान भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष देश के विकास, सुशासन और आत्मविश्वास का स्वर्णिम कालखंड : मुख्यमंत्री धामी

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार  मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 7 अक्टूबर को कुमाऊं मंडल के जनपदों में तथा उनसे लगे हुए गढ़वाल मंडल के जनपदों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही कहीं-कहीं अत्यंत भारी बारिश होने की संभावना बताई गई है । इसके अलावा रुद्रप्रयाग, टिहरी, उत्तरकाशी में भी भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  विरासत और विकास को साथ लेकर आगे बढ़ रहा उत्तराखंड, 40 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने की चारधाम यात्रा: मुख्यमंत्री धामी

ऐसे में लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है। बताया जा रहा है कि अलर्ट के दौरान संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन व चट्टान गिरने की घटनाएं हो सकती है। सड़कों में अवरोध आ सकता है तथा कहीं-कहीं नालो व नदियों में अति प्रवाह की भी पूर्वानुमान लगाया गया है। तथा कच्चे असुरक्षित मकानों को भी नुकसान हो सकता है लिहाजा प्रशासन को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 10 अप्रैल से जनगणना की शुरुआत राज्यपाल गुरमीत सिंह करेंगे स्व-गणना…
Latest News -
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

VIDEO ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
To Top