Connect with us

उत्तराखंड के इन जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी, बरते सावधानी…

उत्तराखंड

उत्तराखंड के इन जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी, बरते सावधानी…

Weather Update: उत्तराखंड में बारिश कहर बरपा रही है। अगले चार दिन प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है। तो वहीं प्रशासन भी अलर्ट मोड पर आ गया है। मौसम विभाग ने भारी बारिश के चलते आने वाली 13 तारीख तक राज्य में पर्वतीय क्षेत्रों में बेहद सतर्कता बरतने की जरूरत है उन्होंने वीडियो जारी कर लोगों को सचेत रहने की भी बात कही है।

यह भी पढ़ें 👉  बनबसा में मुख्यमंत्री धामी ने हजारों लोगों के साथ किया योगाभ्यास, योग को जीवन का अभिन्न अंग बनाने का किया आह्वान…

प्रदेश के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ तीव्र बौछारें पड़ने और कहीं-कहीं भारी वर्षा को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अगले चार दिन प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला रहने का अनुमान है। राज्य में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा, आज राज्य में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बिजली गिरने और तीव्र/बहुत तीव्र बारिश होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ को मिला आधुनिक क्रिकेटमैदान, खिलाड़ियों संग मैदान में उतरे मुख्यमंत्री धामी…

मौसम विभाग ने हरिद्वार ,देहरादून ,बागेश्वर, अल्मोड़ा,नैनीताल ,टिहरी तथा पौड़ी जनपदों में कहीं-कहीं तेज बौछार के साथ-साथ भारी बरसात होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए संवेदनशील इलाकों में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम भूस्खलन और चट्टान गिरने के कारण राजमार्ग अवरुद्ध होने के साथ-साथ बिजली गिरने से जनहानि होने की भी संभावना से इनकार नहीं किया है तथा नदी नाले के जलस्तर में वृद्धि होने से लोगों को सतर्क रहने की भी सलाह दी है।

यह भी पढ़ें 👉  किशाऊ बांध परियोजना पर राज्यों में बनी सहमति, यमुना के पुनर्जीवन का रास्ता हुआ साफ
Latest News -
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

VIDEO ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
To Top