उत्तराखंड
पिथौरागढ़: बरम के समीप कार खाई में गिरी, एक व्यक्ति की…
पिथौरागढ़: जनपद में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है जहां जौलजीबी-मुनस्यारी मोटर मार्ग में बंगापानी के बरम के समीप एक कार अनियंत्रित होकर गोरी नदी में गिर गई, जहां कार से एक शव बरामद कर लिया गया है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार देर शाम एक कार जौलजीबी से मुनस्यारी को जा रही थी। बरम से लगभग 200 मीटर पहले कार अनियंत्रित होकर गोरी नदी में जा गिरी. सूचना पर एसडीआरएफ, पुलिस और राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू शुरू किया। नदी में गिरी कार से एक शव को निकाल लिया गया है।
बताया जा रहा है कि देर रात तक चल रेस्क्यू अभियान में मृतक को रेस्क्यू किया गया है जांच पड़ताल में पता चला कि मृतक का नाम 40 वर्षीय वीरेंद्र सिंह मोर्तोलिया पुत्र स्वर्गीय कुंदर सिंह निवासी ग्राम पंचायत सुरिंग विकासखंड मुनस्यारी का रहने वाला है मौके पर पंचनामा के बाद मृतक के शव को 108 सेवा के माध्यम से पोस्टमार्टम के लिए स्वास्थ्य केंद्र धारचूला भेजा गया है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रिस्पना पुनर्जीवन अभियान को मिली रफ्तार, डीएम ने गठित कराई टास्कफोर्स; 7 दिन में मांगा एक्शन प्लान
सनातन संस्कृति त्याग और परमार्थ की प्रेरणा देती है : मुख्यमंत्री धामी
पीएम की प्रेरणा से 4 हजार किमी साइकिल चला चुके नवीन, नड्डा ने बढ़ाया हौसला..
शांतिकुंज पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा और मुख्यमंत्री धामी ने शैलदीदी का लिया आशीर्वाद
प्रकोष्ठों को जन-जन तक पहुंचानी होंगी सरकार की उपलब्धियां : मुख्यमंत्री धामी
