उत्तराखंड
हरिद्वार से लौट रहे परिवार की कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, 4 घायल…
Uttarakhand Accident: उत्तराखंड से दर्दनाक हादसे की खबर आ रही है। यहां हरिद्वार में जन्मदिन में शामिल होने के लिए आए एक परिवार दर्दनाक हादसे का शिकार हो गया है। बताया जा रहा है कि यहां बारिश के दौरान उनकी कार स्लिप होकर सड़क किनारे के खेतों में पलट गई। हादसे में एक की मौत हो गई जबकि अन्य चार लोग घायल हो गए है। हादसे से कोहराम मच गया है। वहीं खुशियां मातम में तब्दील हो गई है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हरियाणा के कुरूक्षेत्र से एक परिवार हरिद्वार आया था। बताया जा रहा है कि दीनारपुर गांव में सुरेश के बेटे का जन्मदिन था। जिसमें वह शामिल होने आया था। वापस लौटते समय बारिश के कारण कार स्लिप होकर खेत में पलट गई। हादसे में एक की मौत हो गई है। चार लोग घायल हो गए। मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया है। जहां उनका उपचार चल रहा है। वहीं मृतक के शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मृतक की शिनाख्त अनिल कुमार निवासी कुरुक्षेत्र हरियाणा के रूप में हुई है। वहीं जन्मदिन से जिस खुशी से परिवार घर लौट रहा था वहां अब मातम पसर गया है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रेल परियोजनाओं में तेजी, एस्केप टनल को पैरेलल रोड बनाने की तैयारी…
मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा…
हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित था उनका जीवन : सीएम
खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश…
