उत्तराखंड
Breaking: बारात में शामिल होकर आ रहे बारातियों का वाहन गिरा,हिंडोलखाल में एक की मौत,,
टिहरी। कल रात्रि को बारात से वापस लौट रहा एक बोलेरो वाहन UK12PA-1120 बंगारी गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। मिली जानकारी के अनुसार बोलेरो गाड़ी बारात से वापस लौट रही थी बंगारी गॉंव के ऊपर सड़क से करीब 15-20 मीटर नीचे गिरी गई दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल हुआ। जिसे CHC हिंडोलाखाल लाया गया। जानकारी के अनुसार बारात ग्राम खोंनबागी पौडीखाल से वापस आयी थी जिसमे उक्त वाहन भी सम्मिलित था उक्त वाहन में चालक सहित कुल 7 व्यक्ति बैठे थे।
गाड़ी खड़ी करने के बाद अन्य सभी सवारी गाड़ी से ऊतर चुके थे किंतु एक बुजुर्ग सबसे पीछे वाली सीट पर बैठा था जैसे ही चालक उक्त सवारी को उतारने के लिए पीछे वाला दरवाजा खोलने लगा, तभी गाड़ी ढलान होने के कारण आगे चली गयी और सड़क से नीचे जा गिरी।जिसमे उक्त व्यक्ति घायल हो गया जिसकी उपचार के दौरान म्रत्यु हो गयी हैं।
मृतक की पहचान सोबन सिंह असवाल (60) पुत्र जीत सिंह असवाल निवासी ग्राम देवली थाना हिंडोलाखाल टिहरी गढ़वाल के रूप में हुई है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रेल परियोजनाओं में तेजी, एस्केप टनल को पैरेलल रोड बनाने की तैयारी…
मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा…
हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित था उनका जीवन : सीएम
खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश…
