उत्तराखंड
रुड़की में भीषण अग्निकांड, फैक्ट्री में आग लगने से एक की मौत…
Uttarakhand News: उत्तराखंड में हरिद्वार से बड़ी खबर आ रही है। यहां रुड़की के गुलाब नगर मोहल्ले में एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है। घटना में एक व्यक्ति की जिंदा जलकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार रुड़की की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के गुलाब नगर मोहल्ले में सरफराज पुत्र कय्यूम का ड्राइंग इंस्ट्रूमेंट का सामान बनाने का एक कारखाना है। जहां पर देर रात अचानक आग लग गई। जिसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही तुरंत दमकल विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची। जिसके बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया, लेकिन आग इतनी भयंकर थी कि दमकल विभाग को भगवानपुर और मंगलौर से अग्निशमन वाहन बुलाने पड़े।
बताया जा रहा है कि कारखाने में रखा एक 5 किलो का सिलेंडर भी फट गया। मौके पर जेसीबी मशीन बुलाकर कारखाने की दीवार तोड़ी गई। जिसके बाद टीम ने करीब 7 घंटे की भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना के वक्त कारखाने में एक 65 वर्षीय अयूब नामक व्यक्ति सो रहा था। जिसकी इस हादसे में मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए रुड़की के सिविल अस्पताल भेज दिया है।वहीं,आग लगने से कारखाने के पास में बने मकान में भी दरारें आई हैं।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रेल परियोजनाओं में तेजी, एस्केप टनल को पैरेलल रोड बनाने की तैयारी…
मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा…
हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित था उनका जीवन : सीएम
खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश…
