उत्तराखंड
सीएम योगी की तर्ज पर धामी, अफसरों को विकास कार्यों में लापरवाही पर दी सख्त चेतावनी
यूपी की कमान संभालने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अभी तक सोनभद्र के डीएम टीके शिबू गाजियाबाद के एसएसपी पवन कुमार और आज औरैया जनपद के डीएम दीपक वर्मा को भ्रष्टाचार और लापरवाही के आरोप में सस्पेंड कर चुके हैं। आज सीएम योगी के तेवर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी दिखाते हुए राज्य के अफसरों को सख्त चेतावनी जारी की है।
मुख्यमंत्री धामी ने सोमवार को राजधानी देहरादून के सचिवालय में लोक निर्माण विभाग की विभिन्न योजनाओं में बनाई जा रही सड़क और पुल पर योजनाओं को लेकर समीक्षा की। इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि राज्य के विकास व जनहित के कार्यों के लिए वह न खुद चैन से बैठेंगे और न अफसरों को बैठने देंगे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क एवं पुलों के निर्माण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि अगर विकास कार्यों में किसी भी अफसर की लापरवाही सामने आती है तो सख्त एक्शन लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों को तय समय पर पूरा करने के साथ ही गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए। बैठक में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु, अपर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन, प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, सचिव एसए मुरूगेशन आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
प्रकोष्ठों को जन-जन तक पहुंचानी होंगी सरकार की उपलब्धियां : मुख्यमंत्री धामी
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के लिए खोला खजाना, एसएएसआई योजना के तहत 2355 करोड़ रुपये स्वीकृत
विरासत और विकास को साथ लेकर आगे बढ़ रहा उत्तराखंड, 40 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने की चारधाम यात्रा: मुख्यमंत्री धामी
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि…
दन्या में मुख्यमंत्री धामी ने विकास की खोली सौगातों की झोली, सात बड़ी घोषणाएं…
