उत्तराखंड
बागेश्वर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला अधिकारी का शव, जांच में जुटी पुलिस…
उत्तराखंड के बागेश्वर से सनसनीखेज खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां एक संदिग्ध परिस्थितियों में एक अधिकारी का शव मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। इससे पहले भी जिले में एक खेल अधिकारी भी मिले थे। 15 दिन के भीतर अब एक और अधिकारी का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया हैं।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बागेश्वर के तहसीलदार कार्यालय में प्रशासनिक अधिकारी के पद पर तैनात कर्मचारी तहसील मार्ग के एक होटल में बेहोशी की हालत में मिला था। मामले की सूचना होटल कर्मियों ने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया । जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने अधिकारी का शव कब्जे में लेकर उसे मॉर्चरी में रख दिया है।
बताया जा रहा है कि शव की शिनाख्त तहसीलदार कार्यालय में प्रशासनिक अधिकारी के पद पर तैनात 59 साल के गोपाल सिंह अधिकारी पुत्र केसर सिंह निवासी कमलवागांजा कबडालपुर हल्द्वानी के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को मामले की सूचना दे दी है। वहीं शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रिस्पना पुनर्जीवन अभियान को मिली रफ्तार, डीएम ने गठित कराई टास्कफोर्स; 7 दिन में मांगा एक्शन प्लान
सनातन संस्कृति त्याग और परमार्थ की प्रेरणा देती है : मुख्यमंत्री धामी
पीएम की प्रेरणा से 4 हजार किमी साइकिल चला चुके नवीन, नड्डा ने बढ़ाया हौसला..
शांतिकुंज पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा और मुख्यमंत्री धामी ने शैलदीदी का लिया आशीर्वाद
प्रकोष्ठों को जन-जन तक पहुंचानी होंगी सरकार की उपलब्धियां : मुख्यमंत्री धामी
