उत्तराखंड
उपनल के तहत अब नौकरी के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर, घर बैठे कर सकेंगे आवेदन…
देहरादून: उत्तराखंड वीर भूमि है। यहां ज्यादातर सेना के जवान और उनके परिजन रहते है। ऐसे में पूर्व सैनिकों और उन पर निर्भर परिवार वालों के लिए जरूरी खबर है। उपनल में अब नौकरी के लिए दर -दर नहीं भटकना पड़ेगा। बताया जा रहा है कि अब उपनल के तहत घर बैठे बस एक क्लिक से अस्थाई रोजगार पा सकतै है।
बताया जा रहा है कि पूर्व सैनिक उपनल की वेबसाइट http://www.upnl.co.in में मौजूद नई सुविधा का लाभ ले सकते हैं। इस वेबसाइट पर जाकर पूर्व सैनिक या उनके आश्रित नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस योजना से जुड़ी जानकारी के लिए पूर्व सैनिक मेल [email protected] पर मेल या 7088834030 पर कॉल कर जानकारी हासिल कर सकते है।
गौरतलब है कि उपलन के जरिए उत्तराखण्ड पावर कॉरपोरेशन लि., पिटकुल, जल विद्युत निगम, राज्य इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलेपमेंट कॉरपोरेशन, सतलज जल विद्युत निगम सहित कई विभागों और संस्थानों में पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को नौकरी मिलती है। वर्तमान में उत्तराखंड में 20 हजार से ज्यादा लोग सरकारी विभागों में नौकरी कर रहे हैं।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रेल परियोजनाओं में तेजी, एस्केप टनल को पैरेलल रोड बनाने की तैयारी…
मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा…
हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित था उनका जीवन : सीएम
खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश…
