Connect with us

उत्तराखंड में अब यहां बादल फटने से मची तबाही, कई मार्ग बाधित…

उत्तराखंड

उत्तराखंड में अब यहां बादल फटने से मची तबाही, कई मार्ग बाधित…

Cloud Burst in Uttarakhand: उत्तराखंड में एक बार बारिश ने कहर मचाया है। पौड़ी से बादल फटने की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि श्रीनगर के जोगड़ी गांव में बादल फटने (Cloud Burst) की घटना हुई। गांव के 100 नाली से अधिक खेतों में भारी मात्रा में मलबे के साथ बरसाती पानी भर गया है। राहत की बात यह है कि यहां कोई जन हानि नहीं हुई है। प्रशासन की टीम मौके पर पहुँच रही है।

यह भी पढ़ें 👉  Wij amuseren ons kapot: de geestdodende werking van de beeldbuis - Ontdek gratis lezen

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार खिरसू से खेड़ाखाल रोड पर लालमाती से लगभग दो किमी दूरी पर जोगड़ी गांव है। घटना रात्रि लगभग एक बजे की बताई जा रही है। वहीं रेतुड़ गांव में भी बादल फटने (Cloud Burst) की खबरें आ रही है। बताया जा रहा है कि जोगड़ी से लगभग पांच किमी दूर रेतुड़ गांव में भी बादल फटने से मलबा और पानी आने की सूचना है। बताया जा रहा है कि उपजिलाधिकारी श्रीनगर अजयबीर सिंह ने रेतुड़ गांव के लिए एक अन्य राजस्व टीम भेजी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  Peukaloisen retket villihanhien seurassa | [EPUB, PDF]

गौरतलब है कि पिछले दो दिन से हो रही भारी वर्षा (Uttarakhand Rains) आफत लेकर आई है। पर्वतीय क्षेत्रों में दुश्वारियों का पहाड़ खड़ा हो गया है। बताया जा रहा है कि मलबा आने से पौड़ी जिले में 23 मोटर मार्ग अवरुद्ध है। जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में रात्रि से रुक- रुक कर हो रही वर्षा ग्रामीण क्षेत्रों की लाइफ लाइन कहे जाने वाले ग्रामीण मोटर मार्गों पर कहर बनकर टूटी है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में जनकल्याणकारी कैम्पों के माध्यम से लाखों नागरिकों को मिला सीधा लाभ
Latest News -
Continue Reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

VIDEO ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

उत्तराखंड

Testament mit Hund – (Deutsch)

उत्तराखंड

Public administration | [E-Book PDF]

Advertisement
To Top