उत्तराखंड
अब होमगार्डों को अस्पताल में भर्ती के दौरान मिलेगा ड्यूटी भत्ता…
Uttarakhand News: उत्तराखंड के होमगार्डस जवानों के लिए खुशखबरी है। सीएम धामी की घोषणा के बाद शासन ने जवानों को बड़ी सौगात दी है। बताया जा रहा है कि अब होमगार्डों को घायल या बीमार होने पर अस्पताल में भर्ती के दौरान ड्यूटी भत्ता दिया जाएगा। इसके लिए उन्हें आवेदन करना होगा। जिसके आदेश जारी कर दिए गए है।
मिली जानकारी के अनुसार ड्यूटी के दौरान घायल / बीमार होने पर सम्बन्धित होमगार्ड्स को किसी प्रकार का कोई भी ड्यूटी भत्ता अभी तक नहीं दिया जाता था। ऐसे में सीएम धामी ने होमगार्ड्स स्थापना दिवस -2022 के अवसर पर होमगार्ड्स को भी ड्यूटी के दौरान घायल / बीमार होने पर ड्यूटी भत्ता दिये जाने की घोषणा की थी। इस कड़ी में शासन ने अब बिमारी के दौरान भी भत्ता देने के आदेश जारी कर दिए है। होमगार्ड अपने पूरी सेवाकाल के दौरान छह माह के समय का ही ड्यूटी भत्ता प्राप्त कर सकता है।
बताया जा रहा है कि होमगार्ड्स स्वयंसेवकों के ड्यूटी के दौरान घायल / बीमार होने के परिणामस्वरूप अस्पताल में भर्ती होने तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी / चिकित्सा अधीक्षक द्वारा स्वस्थ घोषित किये जाने तक की अवधि (जो पूर्ण सेवाकाल में 6 माह से अधिक नहीं होगी) पर ड्यूटी पर मानते हुए ड्यूटी भत्ता अनुमन्य किये जाने की स्वीकृति प्रदान की गयी। हालांकि होमगार्ड के स्वस्थ होने का प्रमाणपत्र सीएमओ या सीएमएस द्वारा जारी किया जाएगा।
मुख्यालय द्वारा आदेशित किया गया है कि जनपदों के प्रत्येक होमगार्ड्स स्वयंसेवकों द्वारा उपभोग की गयी चिकित्सा अवधि की अद्यतन स्थिति से सम्बन्धित पूर्ण विवरण को प्रमाणित करते हुए व्यक्तिगत पत्रावली में संरक्षित करें एवं सम्बन्धित होमगार्ड्स स्वयंसेवकों को लिखित रूप में भी अवगत कराया जाये।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रेल परियोजनाओं में तेजी, एस्केप टनल को पैरेलल रोड बनाने की तैयारी…
मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा…
हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित था उनका जीवन : सीएम
खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश…
