उत्तराखंड
बाजपुर में एनआईए की छापेमारी, की जा रही पूछताछ…
उत्तराखंड के बाजपुर से बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह यहां एक घर पर नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) ने छापा मारा है। ये छापेमारी सुल्तानपुर पट्टी के गांव रतनपुरा निवासी गुरविंदर सिंह के घर पर की गई है। मौके पर पूछताछ जारी है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उधमसिंहनगर जनपद में नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) की छापेमारी से हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि उधम सिंह नगर के बाजपुर के ग्राम रतनपुरा में आज सुबह 6:00 बजे से छापेमारी कार्यवाही की जा रही है। गुरविंदर सिंह के खालिस्तान समर्थक से संपर्क होने की आशंका है। जिसे लेकर एनआईए पूछताछ के लिए बाजपुर पहुंची।
बताया जा रहा है कि छापे के दौरान टीम को गुरविंदर घर पर नहीं मिला है। गुरविंदर सिंह और उसके पिता विदेश में है। वहीं, एनआईए के टेरर, ड्रग तस्करों, गैंगस्टर्स के नेटवर्क से जुड़े मामले को लेकर भी पूछताछ की बातें सामने आई हैं। एनआईए की टीम पंजाब हरियाणा, राजस्थान, यूपी, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश में छापेमारी कर रही है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रेल परियोजनाओं में तेजी, एस्केप टनल को पैरेलल रोड बनाने की तैयारी…
मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा…
हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित था उनका जीवन : सीएम
खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश…
