उत्तराखंड
Breaking: राजधानी में जरूर लगाएं मास्क,वरना प्रशासन नहीं करेगा बर्दाश्त,,
देहरादूनः देहरादूनवासियों के लिए जरूरी खबर है। डीएम देहरादून ने सख्त आदेश जारी किया है। जिसके अनुसार अब मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए शासन ने ये कदम उठाया है। यदि आप बिन मास्क पकड़े जाते है तो आपको अब 500 रुपए जुर्माना भरना पड़ेगा। इसलिए घर से निकलने से पहले मास्क जरूर लगाएं।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार राजधानी में कोरोना वायरस के मामलों में इजाफा हो रहा है। स्कूली छात्रों, शिक्षक और कैबिनेट मंत्री के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद शासन ने भी सख्ती करना शुरू कर दी है। जिलाधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार ने कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर अधिकारियों को सख्त दिशा निर्देश दिए हैं। डीएम ने कहा है कि शहर में बिना मास्क के बाहर निकलने वालों से 500 रुपये जुर्माना वसूला जाए।
गौरतलब है कि प्रदेश में कोरोना के केस कम होने के बाद प्रशासन ने गाइडलाइन में छूट दी थी। जिससे लोग पुरानी दिनचर्चा पर आ गए। लेकिन एक बार फिर कोरोना के केस डराने लगे हैं। विशेषज्ञों ने कोरोना की चौथी लहर को लेकर चेतावनी जारी की है। ऐसे में जरा भी लापरवाही भारी पड़ सकती है। इसलिए सावधानी जरूरी है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
प्रकोष्ठों को जन-जन तक पहुंचानी होंगी सरकार की उपलब्धियां : मुख्यमंत्री धामी
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के लिए खोला खजाना, एसएएसआई योजना के तहत 2355 करोड़ रुपये स्वीकृत
विरासत और विकास को साथ लेकर आगे बढ़ रहा उत्तराखंड, 40 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने की चारधाम यात्रा: मुख्यमंत्री धामी
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि…
दन्या में मुख्यमंत्री धामी ने विकास की खोली सौगातों की झोली, सात बड़ी घोषणाएं…
