उत्तराखंड
उत्तराखंड में नगर निकाय चुनाव जानें होंगे कब, आया ये बड़ा अपडेट…
उत्तराखंड में नगर निकाय चुनाव को लेकर बड़ा अपडेट आ रहा है। बताया जा रहा है कि उत्तराखंड में निकाय चुनाव की उल्टी गिनती चल रही है। 2 दिसंबर 2023 से पहले स्थानीय निकाय चुनाव करवाए जाने हैं। इस साल अक्टूबर-नवंबर में नगर निकायों के चुनाव प्रस्तावित है। जिसके लिए तैयारियां तेज हो गई है। चुनाव अपने तय समय पर कराने के लिए कवायद तेज है। आइए जानते है कब कहां होंगे चुनाव…
मिली जानकारी के अनुसार सियासी गलियारों में जहां निकाय चुनाव के आगे खिसकाने की चर्चा हो रही थी वहीं इन अटकलों पर शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने विराम लगा दिया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने कहा है कि निकाय चुनाव अपने तय समय पर होंगे। इस सबको देखते हुए 97 नगर निकायों के चुनाव के लिए कसरत चल रही है। इनमें से बदरीनाथ, केदारनाथ व गंगोत्री में चुनाव नहीं होते, जबकि रुड़की व बाजपुर के चुनाव बाद में होने के कारण इनका कार्यकाल अगले वर्ष पूरा होना है।
बताया जा रहा है कि पिछले निकाय चुनाव में प्रदेश के 90 नगर निकाय मौजूद थे। इनमें रुड़की और बाजपुर में परिणाम देरी से आये थे। वहीं प्रदेश में अब 12 नए निकायों का गठन किया गया है। जिसके बाद प्रदेश में कुल मिलाकर 102 नगर निकाय हो गए हैं। रिपोर्टस की माने तो वार्ड परिसीमन समेत दूसरे कार्य लगभग अंतिम चरण में है, जबकि ओबीसी सर्वे भी पूर्ण होने को है। सरकार को विभिन्न जिलों से छह नगर निकायों के प्रस्ताव भी मिले हैं। इन पर मंथन चल रहा है और संभव है कि कैबिनेट की आगामी बैठक में इनके बारे में निर्णय लिया जा सकता है। जिन्हें लेकर कवायद जारी है।
गौरतलब है कि उत्तराखंड में आगामी नवंबर माह में होने वाले निकाय चुनाव इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले ठीक पहले हो रहे निकाय चुनाव प्रदेश में सभी राजनीतिक दलों के लिए सेमीफाइनल मैच की तरह होंगे। 2024 के लोकसभा चुनाव से ठीक पहले उत्तराखंड में त्रिस्तरीय निकाय चुनाव होने हैं।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रेल परियोजनाओं में तेजी, एस्केप टनल को पैरेलल रोड बनाने की तैयारी…
मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा…
हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित था उनका जीवन : सीएम
खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश…
