Connect with us

अंतरराष्ट्रीय मिलेट वर्ष की विधिवत् आज दिल्ली में लांचिंग, पीएम मोदी के साथ मंत्री गणेश जोशी भी होंगे शामिल…

उत्तराखंड

अंतरराष्ट्रीय मिलेट वर्ष की विधिवत् आज दिल्ली में लांचिंग, पीएम मोदी के साथ मंत्री गणेश जोशी भी होंगे शामिल…

प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी आज नई दिल्ली के रवाना हो गए है। जहां कृषि मंत्री गणेश जोशी देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 मार्च 2023 को दिल्ली में होने वाले वृहद समारोह में अंतरराष्ट्रीय मिलेट वर्ष की विधिवत् लांचिंग कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। जिसमें दुनियाभर के कई वैज्ञानिक, अन्य प्रतिनिधि व कई देशों के मंत्री शामिल होंगे।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को नई दिल्ली में ग्‍लोबल मिलेट्स सम्मेलन श्री अन्न का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री जनसभा को भी संबोधित करेंगे। दो दिन के इस सम्मेलन में उत्पादकों, उपभोक्ताओं और अन्य हितधारकों के बीच मोटे अनाज के प्रचार और जागरूकता सहित संबंधित मुद्दों की एक विस्तृत श्रृंखला पर सत्र आयोजित होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  Land of Milk and Honey : PDF Book Download

मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रदेश में मण्डुवा का न्यूनतम समर्थन मूल्य 3578 रूपये प्रति कुन्तल निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा मोटा अनाज पौष्टिक रूप से धनी है क्योंकि इसमें उच्च मात्रा में प्रोटीन तथा विटामिन होते हैं। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रदेश सरकार मिलेट्स के उत्पादन तथा विपणन को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा प्रदेश स्टेट मिलेट मिशन के अंतर्गत मिड-डे मील और सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से बच्चों और आम जनता को मोटा अनाज उपलब्ध कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  The Seagull - [EPUB]

उन्होंने कहा राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में मिलेट्स के उत्पादन एवं विपणन को बढ़वा देने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है ।मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि अमृत काल के इस बजट में मिलेट्स के लिए 15 करोड़ रुपए का अलग से भी प्रावधान किया गया है। मंत्री गणेश जोशी ने भरोसा जताते हुए कहा कि इससे निश्चित ही जो किसानों की आय दोगुनी करने का संकल्प है वह पूरा होगा साथ ही प्रदेश की जनता को भी इसका लाभ अवश्य मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  ABUNDANCIA A TRAVES DEL REIKI, LA: LA ENERGIA VITAL UNIVERSAL COMO EXPRESION DE LA VERDAD QUE ERES : [EPUB, PDF, E-Book]
Latest News -
Continue Reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

VIDEO ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

उत्तराखंड

Testament mit Hund – (Deutsch)

उत्तराखंड

Public administration | [E-Book PDF]

Advertisement
To Top