उत्तराखंड
उत्तराखंड में मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान, जानिए कैसा रहेगा मौसम…
Weather Update: उत्तराखंड में बारिश तबाही मचा रही है। मौसम विभाग की माने तो अभी बारिश से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। 10 अगस्त से एक बार फिर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। हालांकि मौसम विभाग ने राज्य में आठ व नौ अगस्त के लिए बारिश का फिलहाल कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। जिससे कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दस अगस्त को देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी जिलों के लिए यलो अलर्ट रहेगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार को राज्य में पर्वतीय जिलों में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश होगी। जबकि मैदानी इलाकों में मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा। हालांकि, बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। वहीं नौ अगस्त को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिलों में कहीं कहीं तीव्र बौछार के साथ कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश, गर्जना के साथ बारिश होगी। मैदानी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।
बताया जा रहा है कि करीब 14 दिनों बाद पूरे राज्य में बारिश को लेकर कोई अलर्ट न होने से लोगों ने राहत की सांस ली है। हालांकि इसके बावजूद प्रदेश में अभी बारिश का सिलसिला बना रहेगा और कुछ जिलों में कहीं कहीं हल्की से बहुत हल्की बारिश होगी। जबकि दस अगस्त को देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी जिलों के लिए यलो अलर्ट रहेगा।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रेल परियोजनाओं में तेजी, एस्केप टनल को पैरेलल रोड बनाने की तैयारी…
मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा…
हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित था उनका जीवन : सीएम
खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश…
