Connect with us

1 मई से लागू होंगे कई नए नियम, आप पर पड़ेगा ये असर, जानें…

उत्तराखंड

1 मई से लागू होंगे कई नए नियम, आप पर पड़ेगा ये असर, जानें…

New Rules: कल से नया महीना शुरू होने वाला है। 1 मई से आम जनता के लिए कई तरह के नए नियम लागू होने वाले है। जिसमें बैंकिग (Banking), गैस सिलेंडर (LPG Cylinder), कोरान वैक्सीनेशन (Covid Vaccination) से जुडे़ कई तरह के नियम शामिल हैं, जिसका सीधा असर आम जनता की जेब पर पड़ेगा तो आप इन सभी नियमों को जरूर जान लें-

CNG-PNG की कीमतों में बदलाव

हर महीने की पहली तारीख को या पहले हफ्ते में सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में बदलाव होता है। बड़े शहर जैसे मुंबई और दिल्ली में सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में बदलाव आमतौर पर पेट्रोलियम कंपनियों द्वारा प्रति माह के शुरुआती हफ्ते में किया जाता है। उम्मीद की जा रही है कि इसकी कीमतों में बदलाव होगा।

यह भी पढ़ें 👉  पूंजीगत निवेश विशेष सहायता योजना के तहत उत्तराखंड को 350 करोड़ की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत…

 GST के नियम

बता दें कि जीएसटी के नियमों में बदलाव हुआ है और नए नियम 1 मई 2023 से लागू होंगे। नए नियम के मुताबिक किसी भी लेन-देन की रसीद 7 दिनों के अंदर इनवॉयस रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर अपलोड करवाना अनिवार्य होगा। हालांकि ये नियम 100 करोड़ रुपये या ज्यादा वाली कंपनियों के है।

यह भी पढ़ें 👉  टिहरी झील में रोमांच के सफर पर निकले सीएम धामी, जेट स्की और बोटिंग का लिया आनंद…

 गैस सिलेंडर के दाम

हर महीने की पहली तारीख को गैस सिलेंडर के दामों में बदलाव होता है। अप्रैल में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम कम किए गए थे। लेकिन अब देखना होगा कि गैस  सिलेंडर के दामों में बढ़त होती है या फिर दाम घटाए जाते हैं।

PNB ATM से लेनदेन

अगर आप पंजाब नेशनल बैंक के ग्राहक हैं तो ये बदलाव आपके लिए काफी महत्वपूर्ण है। अगर आपके बैंक अकाउंट में पैसे नहीं है और आप एटीएम से पैसे निकालते हैं और लेनदेन असफल हो जाता है। तो बैंक की ओर से 10 रुपये+GST ली जाती है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने राज्यपाल गुरमीत सिंह से की शिष्टाचार भेंट…

बैकों में छुट्टी

अगर आपको बैंक से संबंधित कोई काम है तो उसे आप अभी फटाफट निपटा लें। कई  महीनों में बैंकों में 12 दिन की छुट्टियां है। हालांकि नेट बैंकिंग या फिर मोबाइल बैंकिंग से आप काम आसानी से निपटा सकते हैं।

Latest News -
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

VIDEO ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
To Top