उत्तराखंड
उत्तराखंड में लेखपाल भर्ती परीक्षा रद्द, अब इस दिन होगा एग्जाम…
उत्तराखंड में लेखपाल भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में बड़ा अपडेट आ रहा है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने पत्र जारी कर बताया है कि लेखपाल की भर्ती परीक्षा निरस्त कर दी गई है। परीक्षा को दिनांक 12 फरवरी , 2023 को आयोजित किया जाएगा है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार राज्य लोक सेवा आयोग की ओर से कराई गई लेखपाल भर्ती परीक्षा रद होने से अभ्यर्थियों का मनोबल टूटा है। इस कारण लंबे समय से तैयारी कर रहे कई अभ्यर्थियों ने सरकारी नौकरी का सपना भी छोड़ दिया है। वहीं बताया जा रहा है कि आयोग द्वारा जारी पत्र में लिखा है कि दिनांक 08 जनवरी 2023 को निरस्त की गयी राजस्व उप निरीक्षक ( पटवारी / लेखपाल ) परीक्षा को दिनांक 12 फरवरी , 2023 को आयोजित किया जा रहा है।
गौरतलब है कि राज्य लोक सेवा आयोग ने 536 पदों के लिए यह परीक्षा आठ जनवरी को कराई थी। इसमें एक लाख से अधिक अभ्यर्थी बैठे थे। इस बीच परीक्षा का पेपर लीक हो गया। अभ्यार्थियों का कहना है कि वह लंबे समय से सरकारी नौकरी के लिए तैयारी कर रहे हैं। इससे पहले भी जो परीक्षा आयोग ने कराई थी वे रद कर दी गई। इसके बाद अब राज्य लोक सेवा आयोग की ओर से कराई गई परीक्षा भी रद कर दी गई। अब किस पर भरोसा किया जाए।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रेल परियोजनाओं में तेजी, एस्केप टनल को पैरेलल रोड बनाने की तैयारी…
मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा…
हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित था उनका जीवन : सीएम
खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश…
