उत्तराखंड
केदारनाथः यहां से वायुसेना के चिनुक हेलीकॉप्टर ने भरी उड़ान, जल्द पूरा होगा पीएम मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट…
चमोली। केदारनाथ धाम में निर्माण सामाग्री पहुंचाने के लिऐ गौचर हवाई पट्टी से चिनुक हेलीकॉप्टर की आवाजाही फिर शुरू कर दी गई है। केदारनाथ में पुननिर्माण एवं नवनिर्माण कार्यों में तेजी लाने के लिऐ वायु सेना के चिनुक हेलीकॉप्टर के माध्यम से विभिन्न निर्माण सामग्री का परिवहन का कार्य यहां हेलीपैड से पुनः प्रारंभ हो गया है।
बीकेटीसी के अध्यक्ष अजेंद अजय ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट केदारनाथ पुननिर्माण एवं नवनिर्माण कार्य को समयवद्धता के साथ पूर्ण करने के लिऐ जिला प्रशासन लगातार प्रयासरत है।केदार पुरी में निर्माण कार्यों में तेजी लाने के लिऐ जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की पहल पर निर्माण सामग्री पहुंचाने के लिऐ वायु सेना से चिनुक हेलीकॉप्टर की मदद ली गई है।
करीब 12 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित केदारनाथ धाम में 20 किलोमीटर से अधिक का कठिन ट्रैक पार कर पहुंचा जाता है। ऐसे में निर्माण कार्यों में तेजी लाने के लिऐ वायु सेना के चिनुक हेलीकॉप्टर के माध्यम से निर्माण सामग्री पहुंचाई जा रही है। उन्होंने कहा कि केदारनाथ धाम को लगातार भव्य स्वरूप दिया जा रहा है। जिससे मंदिर को और सुंदर बनाया जा सके।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रेल परियोजनाओं में तेजी, एस्केप टनल को पैरेलल रोड बनाने की तैयारी…
मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा…
हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित था उनका जीवन : सीएम
खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश…
