उत्तराखंड
जॉबः उत्तराखंड होमगार्ड भर्ती के मानकों में हुआ बदलाव, परीक्षा संबंधी संशोधित विज्ञापन जारी…
देहरादूनः उत्तराखंड होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा मुख्यालय ने होमगार्ड भर्ती के मानकों में बदलाव कर दिया है। नए बदलावों के हिसाब से उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने शारीरिक दक्षता परीक्षा संबंधी संशोधित विज्ञापन जारी कर दिया है।
आयोग के सचिव सुरेंद्र सिंह रावत के मुताबिक, होमगार्ड मुख्यालय के अंतर्गत हवलदार प्रशिक्षकों की भर्ती का विज्ञापन 15 मार्च को जारी किया गया था। मई माह में होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा मुख्यालय ने शारीरिक दक्षता का पाठ्यक्रम संशोधित कर दिया। इसके हिसाब से पुरुष अभ्यर्थी को तीन किलोमीटर की दौड़ चाल अधिकतम 14 मिनट में पूरी करनी होगी।
लंबी कूद कम से कम 15 फिट की होनी चाहिए। वहीं, महिला अभ्यर्थियों के लिए तीन किमी की दौड़ चाल अधिकतम 15 मिनट में और लंबी कूद 12 फिट न्यूनतम रखनी होगी। आयोग अक्तूबर में शारीरिक दक्षता परीक्षा कराएगा, जिसकी अलग से सूचना जारी की जाएगी।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
मुख्यमंत्री धामी ने किया ‘सेवा विधि’ पुस्तक का विमोचन…
एकल महिला स्वरोजगार योजना में 212 महिलाओं को पहली, 276 को दूसरी किस्त जारी…
अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता महिला मुक्केबाजों का सीएम धामी ने किया सम्मान
9 दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को 5-5 लाख सहायता, 3 वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मान पेंशन की संस्तुति
कनखल में शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से मिले मुख्यमंत्री धामी
